Saturday, May 2, 2026
37.1 C
Bhopal

भोपाल का चोर इंदौर से धराया:हथकड़ी तोड़कर भागा था बदमाश, सास का घर भी जलाया; दो महीने बाद केस

भोपाल की शाहजहांनाबाद पुलिस ने शुक्रवार को शातिर चोर को इंदौर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने चोरी की कई वारदातें कबूली हैं। उसके पास से 10 लाख रुपए का माल मिला है।आरोपी ने कबूला कि करीब दो महीने पहले पत्नी से विवाद के बाद सास के घर में आग लगा दी थी।इसमें वृद्ध नानी सास के इलाज के लिए रखे पैसे, दस्तावेज भी जल गए, जिससे उनका ऑपरेशन नहीं हो सका। ससुरालवालों ने आरोप लगाया कि कोहेफिजा पुलिस ने उसके खिलाफ FIR दर्ज नहीं की थी। अब जब शाहजहांनाबाद पुलिस ने उसे पकड़ा, तब जाकर केस दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 9 केस दर्ज हैं।पुलिस ने बताया कि दाता कॉलोनी के नजदीक पंचवटी कॉलोनी फेज– 2 में रहने वाली सीमा (20) की शादी वाजपेयी नगर मल्टी में रहने वाले दीपक रावत से हुई। दीपक शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में 9 केस दर्ज हैं। सीमा ने बताया कि वृद्ध नानी की तबीयत खराब होने पर मां मंजू बाई ने मायके बुला लिया। 14 जुलाई की शाम दीपक नशे में धुत होकर ससुराल पहुंचा। वह सीमा घर चलने के लिए दबाव बनाने लगा। पति के नशे में होने से सीमा ने चलने से इनकार कर दिया। नाराज होकर दीपक झुग्गी से चला गया।देर रात करीब साढ़े 11 बजे दीपक ने अपने भाई दिलीप और दोस्त आनंद के साथ मिलकर सास के घर (झुग्गी) में आग लगा दी। घटना में इलाज के लिए रखे 25 हजार रुपए, जेवर, एलसीडी, कूलर, पंखा, बिस्तर, पलंग जल गए। यह शिकायत दीपक की पत्नी सीमा ने घटना के दिन ही कोहेफिजा पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। दीपक बेखौफ होकर घूमता रहा। सीमा ने बताया कि पति की हरकत की वजह से नानी का इलाज नहीं हो सका।

Hot this week

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload

ncf marchDownload

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाकर 21 लाख ऐंठे, आरोपी महिला पर केस दर्ज

​सीतामऊ। मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में हनीट्रैप का...

Topics

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload

ncf marchDownload

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाकर 21 लाख ऐंठे, आरोपी महिला पर केस दर्ज

​सीतामऊ। मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में हनीट्रैप का...

नाबालिग से ज्यादती करने वाला आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

​इंदौर। शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म...

भोपाल: 10 किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: युवक को बंधक बना चाकू से हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की हनुमानगंज पुलिस ने नादरा बस स्टैंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img