Tuesday, August 18, 2026
25.1 C
Bhopal

नोएडा में गार्ड को गालियां देने वाली महिला गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-126 में जेपी सोसाइटी में गार्ड को गालियां देने वाली महिला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने गेट खोलने में देरी की। इस पर महिला आग बबूला हो उठी। उसने कार का शीशा नीचे कर गार्ड को गाली देना शुरू कर दिया।

उसने डेढ़ मिनट में 9 बार गाली दी। उसका कॉलर पकड़ लिया और घसीटा। गार्ड के अन्य साथी छोड़ने की मिन्नत करते रहे, लेकिन उसने गाली देना बंद नहीं किया।

पुलिस ने गालीबाज महिला भाव्या रॉय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह वकील हैं। उसे हिरासत में ले लिया गया है। लेकिन, चौंकाने वाली बात यह है कि महिला को जब पुलिस ने हिरासत में लिया गया तो वो अपनी ही गाड़ी में गईं और ड्राइव भी खुद ही कर रही थीं। इससे पहले नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी का एक महिला को गाली देते हुए वीडियो सामने आया था। श्रीकांत में जेल में है।

Hot this week

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

Topics

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img