Tuesday, August 18, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में गूंजा… ‘गोविंदा आला रे, मटकीफोड़ कार्यक्रम में पहुंचे गोविंदा

भोपाल के भगत सिंह चौराहा करोंद में शनिवार शाम ‘गोविंदा आला रे’… गूंजा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शाम 7 बजे से मटकी फोड़ प्रतियोगिता हो रही है। इसमें फिल्म एक्टर गोविंदा भी शामिल हैं। देर रात तक मटकी फोड़ प्रतियोगिता चलेगी। कई जिलों से मटकी फोड़ने के लिए युवाओं की टोलियां आई हुई हैं। वहीं, बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद हैं।

फिल्म स्टार गोविंदा शुक्रवार रात में ही भोपाल आ गए थे। शनिवार को उन्होंने भोपाल की खूबसूरती को निहारा। शाम को वे मटकी फोड़ कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं BJP जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया, उत्सव समिति हर साल मटकी फोड़ प्रतियोगिता करवाती है। पिछले 17 वर्षों से यह आयोजन चल रहा है। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विदिशा, शमशाबाद, होशंगाबाद, इटारसी, रायसेन, सीहोर, छिंदवाड़ा, भोपाल जिले की टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं।

Hot this week

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img