Sunday, November 15, 2026
28.1 C
Bhopal

शादी में मिले युवक ने की दोस्ती, शादी का वादा किया दुष्कर्म, अब दूसरी लड़की से कर रहा मैरिज

भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में महिला डॉक्टर (डेंटिस्ट) से रेप का मामला सामने आया है। शादी का वादा कर युवक ने रेप किया। अब शादी से यह कहकर मुकर गया कि उसकी किसी दूसरी लड़की से शादी पक्की हो गई है। आरोपी फरार है। दोनों की दोस्ती शादी समारोह में करीब डेढ़ साल पहले हुई थी।

अयोध्या नगर थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने बताया कि ओल्ड मिनाल रेसीडेंसी निवासी 27 वर्षीय युवती डेंटिस्ट है। उसने बताया कि डेढ़ साल पहले एक शादी समारोह में उसकी दोस्ती मोनिल कुलपारिया से हुई थी। यह पहचान जल्द ही दोस्ती और बाद में प्रेम-प्रसंग में बदल गई। दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। मोनिल ने महिला डाॅक्टर को शादी का झांसा दिया।

5 अगस्त 2021 को मोनिल महिला डॉक्टर के मिनाल रेसीडेंसी स्थित घर पहुंचा। आरोपी ने उसे शादी का वादा कर रेप किया। इसके बाद महिला डॉक्टर कोलार इलाके में रहने चले गई। आरोपी ने कोलार में भी उसके साथ रेप किया। हाल ही में महिला डॉक्टर को पता चला कि मोनिल किसी दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है। यह पता चलने पर जब मोनिल से शादी की बात कही गई तो उसने शादी करने से मना कर दिया। महिला डॉक्टर ने मामले की शिकायत कर दी। टीआई नीलेश अवस्थी ने बताया कि आरोपी के पेशे के बारे में अभी जानकारी नहीं है।

Hot this week

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...

दीपावली मनाने गांव गए बिल्डर के सूने मकान में बड़ी चोरी, 33.45 लाख का माल ले उड़े नकाबपोश

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों...

Topics

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img