Wednesday, August 19, 2026
23.1 C
Bhopal

पुलिस के हत्थे चढ़ी ब्राउन शुगर बेचने वाली महिला

सरगुजा। पुलिस नशे के खिलाफ नवा बिहान अभियान चलाकर तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड मे 1 संदिग्ध महिला अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही है. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को पकड़ा. आरोपी से पूछताछ करने पर उसने शोभा कुशवाहा अम्बिकापुर निवासी होने की जानकारी दी. आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद किया है, जिसकी कीमत 5 लाख आंकी जा रही है. आरोपी महिला पहले भी अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर रखकर बेचने के आरोप मे जेल जा चुकी है।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img