Sunday, November 22, 2026
21.1 C
Bhopal

भाभी के मामा ने नवविवाहिता से किया रेप

भोपाल में नवविवाहिता ने अपनी भाभी के मामा पर रेप का केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे इंदौर घुमाने के बहाने लेकर गया। पांच दिन तक उसे साथ रखा। इसके बाद बस में बैठाकर वापस भोपाल भेज दिया। अब शादी से भी मुकर गया। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

महिला ने पुलिस को सुनाई आरोपी के हैवानियत की कहानी
मेरी उम्र 24 साल है। बीएससी तक पढी हूं। मेरी शादी 2 जुलाई 2022 को चैनपुरा थाना जैसीनगर जिला सागर में हुई थी। मेरे पति भोपाल में जॉब करते हैं। ऐसे में 29 नवंबर 2022 को मैं अपने पति साथ भारत नगर पिपलानी में रहने आ गयी। मेरी शादी होने से पहले मेरी भाभी के मामा धर्मेन्द्र प्रजापति निवासी इमलिया जिला रायसेन से रिश्तेदार होने के कारण फोन पर बातचीत होती रहती थी। करीब 6 महीने पहले धर्मेन्द्र ने मुझसे शादी करने के लिए दबाव बनाया। मैंने उससे शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद मेरी शादी चैनपुरा निवासी से हो गई। शादी होने के बाद धर्मेन्द्र 3 दिसंबर 2022 की सुबह 10 बजे मेरे घर के पास आया। उस समय मेरे पति घर पर नहीं थे। धर्मेन्द्र मुझसे बातचीत किया। बोला चलो यहां से चलकर इंदौर में शादी कर लेते हैं। घूमेंगे-फिरेंगे तुझे पति से अच्छा रखूंगा। मैं उसके बहकावे में आ गई। धर्मेन्द्र मुझे सफेद रंग की कार से इंदौर ले गया। 3 दिसंबर 2022 से 8 दिसंबर तक रही। इंदौर की जगह मुझे याद नहीं है। मैंने धर्मेन्द्र से पूछा कि यह किसका मकान व कमरा है। इस पर धर्मेन्द्र ने मुझे मकान मालिक व जगह का नाम नहीं बताया। 5 की रात में मेरे साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर शादी करने के लिए बोला। बाद में मुकर गया। 8 दिसंबर को उसने मुझे बस में भोपाल के लिए बैठा दिया। घर पहुंचकर मैंने अपने पापा, पति को धर्मेन्द्र की करतूतों के बारे में बताया। फिर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

Hot this week

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

ऐशबाग जनता क्वार्टर मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं: 599 मकानों पर आज चलेगा बुलडोजर

भोपाल। ऐशबाग स्थित जर्जर हो चुके 600 जनता क्वार्टरों...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

Topics

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

म्यूचुअल फंड निवेश के नाम पर 49.70 लाख की ठगी, पूर्व मैनेजर पर केस दर्ज

ग्वालियर। म्यूचुअल फंड में निवेश कराने का झांसा देकर...

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img