राजस्थान में भारत जोड़ाे यात्रा आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। कल से हरियाणा में एंटर होने वाली यात्रा आज अलवर जिले में है। भारत जोड़ो यात्रा में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हजारों की संख्या में लोग राहुल से मिलने और यात्रा में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से भी पहुंच रहे हैं।
इसी बीच 19 दिसंबर को मालाखेड़ा में जनसभा के दौरान एक रोचक वाकया सामने आया है। सभा के दौरान मंच पर राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नजदीक बैठे हुए थे।
राहुल गांधी ने अपनी मूछों और दाढ़ी पर हाथ फेरा, तो उनके पास में बैठे खड़गे ने भी मुस्कुराते हुए राहुल की दाढ़ी पर हाथ फेरा। हल्के-फुल्के अंदाज में दोनों नेताओं के बीच कुछ पल बातचीत भी हुई। इस दौरान खड़गे और गांधी परिवार के बीच रिश्तों की गहराई भी दिखाई दी। बता दें यात्रा जब से शुरू हुई है, तभी से राहुल गांधी की दाढ़ी को लेकर राजनीति हो रही है।




