राहुल गांधी का यात्रा रोकने से इनकार:कहा- मास्क लगाओ…
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा रोकने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार ने अब नया फाॅर्मूला निकाला है। मुझे चिट्ठी लिखी है कि मास्क लगाओ… कोविड फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 20 दिसंबर को राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने राहुल से यात्रा रोकने की अपील की थी। मांडविया ने कहा था- देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दें।