अज्ञात आरोपीयो व्दारा चोरी के चार पहिया वाहन से दो लोगो की कुचलकर की थी हत्या ।
अज्ञात आरोपी होने से भोपाल नगरीय पुलिस व्दारा गठित सात विशेष टीमो व्दारा भोपाल के सीमावर्ती जिले रायसेन, विदिशा, सागर, सीहोर,राजगढ़ तथा समीपवर्ती राज्य राजस्थान, गुजरात मे भी आरोपीयो की तलाश की ।
अज्ञात आरोपी होने से तकनीकी साक्ष्यो, चान्सप्रिन्ट एवं लोकेशन सर्च व सीसीटीवी कैमरा जैसे विशेष सुराग के आधार पर आरोपीयो को ज्ञात कर मामले का खुलासा किया गया ।
थाना अवधपुरी मे फरार आरोपी रिजवान उर्फ रिज्जू कुरैशी पर किया गया था 15000/- हजार रूपये का ईनाम घोषित ।
आरोपी रिजवान उर्फ रिज्जू कुरैशी पर जिला सागर, विदिशा मे पूर्व से हत्या, नकबजनी, चोरी, मारपीट के दर्जनो अपराध पंजीबद्ध है ।
भोपाल बायपास पर अज्ञात आरोपीयो व्दारा वाहन से कूचलकर कर की गयी दो व्यक्तियो की हत्या की संवेदनशीलता एवं गम्भीरता को देखते हुये दोहरे हत्याकाण्ड के अज्ञात आरोपीयो की पतारसी हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय पुलिस भोपाल श्री मकरन्द देउस्कर, अति.पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय पुलिस भोपाल श्री सचिन अतुलकर, श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदया जोन-02 भोपाल श्रीमति श्रद्धा तिवारी, श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय अपराध श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय जोन- 02 श्री राजेश सिंह भदौरिया, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त महोदय एमपीनगर सम्भाग श्री अक्षय चौधरी , श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त महोदय गोविन्दपुरा सम्भाग श्री आदित्य तिवारी के निर्देशन मे 07 विशेष टीमे तैयार की गयी ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 15/12/2022 को सुरेन्द्र वंशकार ने सूचना दिया कि रात्रि मे मेरे जीजा रामसिंह की बुलेरो पिकअप MP04 GA 5053 को दिनाँक 14.12.2022 को रात्रि में 02.30 बजे ग्राम पठारी रोड विदिशा मे खडी थी जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है जिसकी सूचना रिस्तेदारो को दी दामाद दीपक बंशकार , बेटा राज बंसकार भोपाल मे ही रहते थे जिनको पिकअप बुलेरो चोरी के बारे मे बताया , तब भोपाल बायपास पर चोरी गई गाड़ी को तलाश रहे थे । इसी दौरान इकोलाजिकल पार्क भोपाल बायपास रोड पर बुलेरो पिकअप गाड़ी को ले जा रहे अज्ञात चोरो व्दारा गाड़ी से कुचलकर दीपक बंशकार व राज बंसकार की हत्या कर दी। घटना पर थाना अवधपुरी व्दारा अपराध क्रमांक 298/22 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
घटना मे की गयी कार्यवाहीः-
हत्या करने के बाद अज्ञात आरोपीयो व्दारा पिकअप वाहन को जम्बूरी मैदान मे खड़ा कर भाग गये । पुलिस टीमो व्दारा 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरो को देखा गया जिसमे घटना के फुटेज प्राप्त हुये । करीब 100 से अधिक लोगो से पूछताछ की गयी । ड्रोन कैमरो के माध्यम से भी सर्चिंग करायी गयी । जम्बूरी मैदान के पास घटना मे उपयोग बुलेरो पिकअप वाहन का एफएसएल टीम प्रभारी अनिता कदम व उनकी टीम व्दारा सूक्ष्मता से निरीक्षण कर सम्भावित चान्स प्रिन्ट प्राप्त किये , चान्स प्रिन्टो का मिलान करने पर राजेन्द्र पटेल की जानकारी मिली जिसका थाना छोला मंदिर मे अपराधिक रिकार्ड होना मिला व मुखबिरो से रिजवान कुरैशी के बारे मे जानकारी मिली कि इन दोनो व्यक्तियो ने घटना कारित की है । आरोपीगणो की तलाश भोपाल , विदिशा, रायसेन,राजगढ़, सीहोर व सीमावर्ती राज्य राजस्थान, गुजरात मे भी पुलिस टीम व्दारा लगातार तलाश की गयी । व कई स्थानो पर पुलिस टीम व्दारा दबिश दी गयी । आरोपी रिजवान रेल्वे क्रासिंग के पास अमोनी रोड सूखीसेवनिया से गिरफ्तार किया गया आरोपी का आपराधिक रिकार्ड की जानकारी लेने पर आरोपी रिजवान कुरैशी थाना खुरई ग्रामीण जिला सागर का शातिर निगरानी बदमाश (आदतन अपराधी) है, जिसके विरूद्ध पूर्व से हत्या, चोरी , नकबजनी के एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है । तथा आरोपी राजेन्द्र पटेल अभी फरार है ।
गिरफ्तारशुदा आरोपी की जानकारी-
1-रिजवान कुरैशी उर्फ रिज्जू पिता शब्बीर हसन कुरैशी उम्र 30 साल निवासी ग्राम बरोदिया नौनागिर तहसील खुरई
जिला सागर मध्यप्रदेश मोबाईल (म.प्र.)
आरोपी का अपराधिक रिकार्ड
क्र.,अप.क्र.-धारा,थाना
1-89/2011
341,294,323,506,34 भादवि
नौनागिर सागर
2-124/2011
341,323,294,336,506,427,34 भादवि
नौनागिर सागर
3-504/2011
294,323,324,506,542,436,34 भादवि
नौनागिर सागर
4-302/2014
13 जुआ एक्ट
नौनागिर सागर
5-161/2017
13 जुआ एक्ट
नौनागिर सागर
6-203/2018
354ए,354डी,506,305,34 भादवि 7/8 पाक्सो एक्ट
नौनागिर सागर
7-213/2018
379 भादवि
8-214/2018
379 भादवि
9-313/2018
302,147,148,149 भादवि
खुरई शहर
10-187/2019
457,380 भादवि
नौनागिर सागर
11-07/2019
41(1-4) जाफौ. 379,102 भादवि
एसटीएफ भोपाल
12-272/2019
457,380 भादवि
नटेरन विदिशा
13-298/2022
302,34 भादवि
अवधपुरी भोपाल
महत्वपूर्ण भूमिकाः- अज्ञात आरोपीयो की गिरफ्तारी एवं खुलासा हेतु नियुक्त टीम मे 1- निरी.एस.एस.चौहान (थाना प्रभारी अवधपुरी) ,उनि.नरेन्द्र बेलवंशी, सउनि प्रेमसिंह ठाकुर, प्रआर.540 आशीष भार्गव, आर.4279 ब्रजलाल उईके , प्रआर.2647 विनय शर्मा, 2- निरी.अनूप उईके (अपराध) व उनकी टीम, निरी.रीतेश शर्मा, उनि.घनश्याम दांगी, उनि.सुनील भदौरिया, सउनि प्यारेलाल, प्रआर.गजराज ,प्रआर.विजय बरन, प्रआर.छबिकुमार, प्रआर. प्रतीक, प्रआर. सुमित शाह, आर.महावीर, आर.शादाब, आर.जितेन्द्र सिंह , आर.नीलेश साहू, आर.नीलेश वर्मा, 3- निरी. संजीव चौकसे (थाना प्रभारी बागसेवनिया) व हमराह बल , 4- उनि. रासबिहारी शर्मा (थाना प्रभारी मिसरोद) व हमराह बल, 5- उप.निरी. गोविन्द यादव ( थाना गोविन्दपुरा) व हमराह बल, 6- निरी.अजय कुमार नायर (थाना प्रभारी पिपलानी) व हमराह बल, 7- उनि.सुनील भदौरिया (अपराध) , उनि रामकुमार प्रजापति (थाना अवधपुरी) व उनकी टीम व्दारा 100 से अधिक लोगो से पूछताछ व 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे व्दारा सर्चिंग की गयी । तथा विशेष प्रकरण होने से अनुसंधान हेतु 5 सदस्यीय विशेष अनुसंधान दल निरी. शिवराज सिंह चौहान (थाना प्रभारी अवधपुरी मुख्य विवेचक), निरी.अजय कुमार नायर (थाना प्रभारी पिपलानी सहायक विवेचक), उनि.गोविन्द यादव (थाना गोविन्दपुरा सहायतार्थ), उनि.मुकेश स्थापक (थाना गोविन्दपुरा सहायतार्थ), सउनि प्रेमसिंह ठाकुर (थाना अवधपुरी सहायतार्थ) की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।




