Sunday, November 22, 2026
19.1 C
Bhopal

थाना हनुमानगंज पुलिस ने किया लूट का पर्दाफाश


राह चलते की थी लूट की वारदात
चोरी वाहन सहित घटना में प्रयुक्त वाहन कीमती करीबन ₹2 लाख रुपए का मशरूका बरामद
भोपाल दिनांक -25-12-2022
दिनांक 17.12.22 को फरियादी अमित चौरसिया निवासी इब्राहिमगंज भोपाल ने रिपोर्ट किया कि मोबाईल को कान मे लगाकर सुनते हुये केटेग्राईज मार्केट कबाडखाना रोड से पैदल अपने घर पर जा रहा था तभी रास्ते मे पीछे से दो अज्ञात लडको ने मेरा मोबाईल फोन छिन लिया और भाग गये जिसकी रिपोर्ट पर थाना हनुमानगंज मे अप.क्र. 878/22 धारा 392 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

                मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा उनि. राघवेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल नेतृत्व मे प्र.आर.314 प्रवीण सिंह ठाकुर आर.2077 आकाश श्रीवास्तव की टीम गठित कर आरोपियो की सघनता से तलाश पतारशी करने निर्देशित किया ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही – मामले मे थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा घटना वारदात के आधार पर घटना स्थल व आसपास के लोगो से पूछताछ के आधार पर बताई हुलिया के अनुसार संदेहियो से पूछताछ की गई पूछताछ पर आरोपी आमिर पिता सलीम उम्र 23 साल निवासी आरिफ नगर झुग्गी रेल पटरी के पास थाना गौतमनगर भोपाल ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी एक्टिवा वाहन से मोबाईल लूट की घटना घटित करना बताया आरोपी आमिर से घटना मे प्रयुक्त एक्टिवा वाहन थाना हनुमानगंज के अप.क्र.667/22 धारा 379 भादवि. का मशरूका होने से बरामद किया गया है । मामले मे साथी आरोपी फरार है जिसकी तलाश पतारशी के सतत प्रयास जारी है ।
घटना वारदात का तरीका – आरोपी आमिर व उसका साथी शराब पीने का आदी है अपनी गलत आदतो के चलते अपने दोस्त के साथ मिलकर घटना वारदात को अंजाम दिया है ।
अपराधिक रिकार्ड – आरोपी आमिर के अपराधिक रिकार्ड की जानकारी आईसीजेएस से प्राप्त की जा रही है ।
पुलिस टीम को श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय नगरीय पुलिस जोन 3 भोपाल द्वारा ₹10000 के नगद इनाम से पुरस्कृत करने घोषणा की गई है
भूमिकाः- वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर, उनि. राघवेन्द्र सिंह सिकरवार, प्र.आर.314 प्रवीण सिंह ठाकुर, आर.2077 आकाश श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही है।

Hot this week

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

ऐशबाग जनता क्वार्टर मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं: 599 मकानों पर आज चलेगा बुलडोजर

भोपाल। ऐशबाग स्थित जर्जर हो चुके 600 जनता क्वार्टरों...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

Topics

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

म्यूचुअल फंड निवेश के नाम पर 49.70 लाख की ठगी, पूर्व मैनेजर पर केस दर्ज

ग्वालियर। म्यूचुअल फंड में निवेश कराने का झांसा देकर...

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img