Sunday, November 22, 2026
14.1 C
Bhopal

नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी ईटखेड़ी पुलिस की गिरफ्त में

भोपाल। राजधानी की ईटखेड़ी पुलिस को नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। 22.12.22 को फरियादी नवल सिंह गौर द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट पर थाना ईंटखेड़ी में अपराध क्रमांक 483/2022 धारा 363 IPC का पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये त्वरित कार्यवाही करते हुये अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी एवं अपहृता की दस्तयाबी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देहात जिला भोपाल के आदेशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) ईंटखेड़ी मंजू चौहान के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन कर टीमों को संभावित स्थानों पर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.12.22 को बीना रेल्वे स्टेशन से आरोपी के कब्जे से अपहृता को दस्तयाब करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
इस कार्यवाही में निरीक्षक कैलाश नारायण भारद्वाज, सउनि उमाशंकर शर्मा, सउनि रामचरण यादव, प्रआर 148 मनोज, प्रआर 2812 मलखान सिंह, आर 1605 योगेश, आर 368 रामसेवक, अपराध व सायबर शाखा से प्रआर मुश्ताक अहमद, आर संजय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Hot this week

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

ऐशबाग जनता क्वार्टर मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं: 599 मकानों पर आज चलेगा बुलडोजर

भोपाल। ऐशबाग स्थित जर्जर हो चुके 600 जनता क्वार्टरों...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

Topics

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

म्यूचुअल फंड निवेश के नाम पर 49.70 लाख की ठगी, पूर्व मैनेजर पर केस दर्ज

ग्वालियर। म्यूचुअल फंड में निवेश कराने का झांसा देकर...

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img