थाना जहांगीराबाद द्वारा यासीन उर्फ “यासीन मजिस्ट्रेट” पर हमला करने वाले 06 आरोपियों को तकनीकी विश्लेषण एवं जमीनी पुलिसिंग कर किया गिरफतार
फरियादी यासीन उर्फ मजिस्ट्रेट थाना टीला का है, निगरानीशुदा बदमाश ।
फरियादी एवं नासिर उर्फ हन्नू के मध्य पैसों के लेन-देन पर हुआ था बरखेडी क्षेत्र में विवाद
आरोपी नासिर ने पैसा देने के लिए फरियादी को बुलाया था, अपने क्षेत्र बरखेडी में ।
आरोपी-फरियादी के मध्य बातचीत के दौरान हुआ विवाद ।
आरोपी नासिर एवं उसके साथियों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम ।
फरियादी एफआईआर दर्ज ना कराकर लेना चाहता था, बदला
फरियादी यासीन उर्फ मजिस्ट्रेट से अस्पताल पर की गई पूछताछ के आधार किया मामला दर्ज
प्रकरण मे 06 नामजद आरोपी ।
प्रकरण में सभी आरोपी गिरफतार घटना में प्रयुक्त आला जरर बरामद ।
दिनांक :- 31.12.2022 । भोपाल शहर में शरीर संबंधी अपराधों में गुंडे बदमाशों की धरपकड एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की घटनाओं में अंकुश लगाने हेतु धरपकड कार्यवाही के संबंध में वरिष्ठ अधिकारीगणों द्वारा निर्देश दिये गये है । वरिष्ठ अधिकारीगणों के आदेशानुसार तथा सहायक पुलिस आयुक्त श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में थाना जहांगीराबाद भोपाल की टीम – थाना प्रभारी श्री शाहबाज खान, उनि दिनेश रघुवंशी, लक्ष्मण राई, सउनि अजय दुबे, सउनि अजय बाजपेयी, प्रआर सादिक खान, प्रआर एहशान खान, आरक्षक नीरज कुमार, आरक्षक नसीमखान एवं सुमित यादव द्वारा दिनांक 29.12.2022 को पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 607/22 धारा 307 34 भादवि के आरोपीगणों को गिरफतार कर अपराध में प्रयुक्त आला जरर बरामद करने में तथा प्रकरण के आरोपी नासिर उर्फ हन्नू के विरूद्ध जिलाबदर उल्लंघन पर रासुका के तहत कार्यवाही करने में सफलता अर्जित की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 29.12.2022 को सिटी केयर अस्पताल, मोतिया तालाब, शाह0बाद भोपाल से प्राप्त सूचना के आधार पर विधि अनुसार कार्यवाही कर फरियादी यासीन खान पिता रईस खान उम्र 24 साल नि0 विश्मिल्ला मसिजद के पास खानू गांव कोहेफिजा से विस्तृत पूछताछ की गई जिसमें फरियादी द्वारा बताया कि आटो डीलिंग का काम करता हूं मैने कुछ समय पहले एक गाडी नासिर को बैची थी जिसके 20.000/-रूपये मुझे नासिर से लेने थे । दिनांक 28.12.22 को रात्रि सवा ग्यारह बजे मै अपने साथी आमिर के साथ अपने NS स्कूटर से नासिर के घर के सामने जाकर नासिर को आवाज दी तो नासिर, आजम ऊर्फ कांचा और आमिर तीनो घर के बाहर आये तब मैने नासिर से अपने रूपये मांगे तो वह कहने लगा मै नही दूंगा कुत्ते जो करना है, करले । तब मैने बोला नासिर भाई, गलत बात मत करो इतने में तीनो बोले कि बहुत हो गया आज तुझे जान से खत्म कर देते है और तीनो ने मुझे छुरियां निकाल कर जान से मारने की नियत से मारना शुरू कर दिया नासिर ने मेरी गर्दन पर बार किया जिसे मैने बांये हाथ से रोका तो मेरा हाथ छुरी लगने से फट गया यदि मै हाथ से नही रोकता तो मेरी गर्दन कट जाती तभी आजम ने छुरी से मेरी पीठ पर मारा व आमिर ने पैर पर छुरी से मारा तभी अकबर, वबलू कलदार व अनम राड व डंण्डे लेकर आये और मुझे मारने लगे जिससे मेरे सिर माथे पर, पीठ पर चोटे आयी सभी ने मुझे मारकर रोड किनारे फेंक दिया व बोले ये जिन्दा नही बचना चाहिये तभी आस पास के लोग इकटठा होने लगे तो ये लोग मुझे छोडकर भाग गये । तब मेरा दोस्त आमिर मुझे उठाकर मेरी ससुराल ले गया जहां बरखेडी में मै रात भर रहा सुबह मेरे पिता व रिश्तेदार मुझे इलाज के लिये अस्पताल लेकर आये । फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर घटनास्थल थाना जहांगीराबाद क्षेत्र का होने से अ0क्र0 607/22 धारा 307 34 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस कार्यवाही :-
प्रकरण में फरियादी से पूछताछ के आधार पर घटना के नामजद आरोपीगण नासिर उर्फ हन्नू, अनम, आजम उर्फ कान्चा, आमिर, अकबर, बब्लू उर्फ कलदार के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई जिसमें तकनीकी विश्लेषण एवं जमीनी पुलिसिंग को सक्रिय कर घटना के उपरोक्त समस्त आरोपीगण क्रमश: नासिर उर्फ हन्नू, अनम, आजम उर्फ कान्चा, आमिर, अकबर, बब्लू उर्फ कलदार को गिरफतार किया जाकर घटना में प्रयुक्त आला जरर, छुरी,डंडे इत्यादि जप्त किये गये हैं ।
सराहनीय कार्यवाही:- आरोपी की धरपकड कार्यवाही एवं सूचना संकलन में थाना प्रभारी जहांगीराबाद भोपाल श्री शाहवाज खान के निर्देशन में उनि दिनेश रघुवंशी, लक्ष्मण राई, सउनि अजय दुबे, सउनि अजय बाजपेयी, प्रआर सादिक खान, प्रआर एहशान खान, आरक्षक नीरज कुमार, आरक्षक नसीम खान एवं सुमित यादव की सराहनीय भूमिका रही है ।
पकडे गये आरोपीगणो का विवरण
स0क्र0, नाम एवं पता, जाहिरा व्यवसाय
01-नासिर उर्फ हन्नू पिता हन्नू हनीफ, उम्र 27, निवासी- म0नं0 09 बरखेडी फिल्टर पंप के सामने, बरखेडी जहा0बाद भोपाल
(घटना का मुख्य आरोपी) ड्राइवरी।
02-अनम खान पिता चांद मियाँ, उम्र 24 साल, निवासी-म0नं0 09 फिल्टर पंप के पास जहा0बाद भोपाल,ड्राइवरी।
03- आमिर खान पिता नफीस खान, उम्र 28 साल, निवासी-म0नं0 120 सेठी नगर अशोका गार्डन, भोपाल, आटो चालक ।
04-अकबर खान पिता रईस मियाँ, उम्र 24 साल, निवासी- फिल्टर पंप के सामने, बरखेडी जहा0बाद भोपाल, मछली बेचने का काम।
05-बब्लू उर्फ अतीक पिता लतीफ खाँ, उम्र 45 साल, निवासी-म0नं0 09 सिकंदर कुली मस्जिद, सरकारी स्कूल के बगल में, ऐशबाग भोपाल , ठेकेदारी।
06- आजम खान पिता साबिर खान, उम्र 20 साल, निवासी-श्रमदान रोड, बरखेडी जहा0बाद भोपाल, घोडा चलाता/चलवाता है।
आपराधिक रिकार्ड आरोपी
नासिर उर्फ हन्नू पिता हनीफ उर्फ हन्नू उम्र- 28 साल पता म.न.09 फिल्टर पम्प के पास बरखेड़ी जहाँगीराबाद भोपाल
क्र.
अपराध क्र.
धारा
थाना व जिला
1
503/14
294,323,506,324 भादवि
जहाँगीराबाद
2
362/15
452,294,323,506,34 भादवि
जहाँगीराबाद
3
821/16
294,323,506 भादवि
जहाँगीराबाद
4
399/18
294, 324, 34, 506
जहाँगीराबाद
5
113/17
294,323,506,308,34 भादवि, 25 आर्म्स एक्ट
जहाँगीराबाद
6
1038/18
34 आबकारी एक्ट
जहाँगीराबाद
7
1096/21
294, 34, 342, 427, 506 भादवि
जहाँगीराबाद
8
35/22
294,323,327,506,34 भादवि
जहाँगीराबाद
9
133/18
110 जा.फौ.
जहाँगीराबाद
10
393/21
110 जाफौ.
जहाँगीराबाद
11
007/22
107,116(3) जाफौ.
जहाँगीराबाद
12
10./22
110 जाफौ.
जहाँगीराबाद
13
002./22
जिलाबदर
जहाँगीराबाद
14
607/22
307,34 भादवि
जहाँगीराबाद
आमिर पिता नफीस मिंया उम्र 27 वर्ष नि. 120 पंजाबी बाग गुरू द्वारा के पीछे सेठी नगर अशोकागार्डन भोपाल
क्र
अप क्र
धारा
थाना व जिला
1
590/10
294.506.34 भादवि
जहाँगीराबाद
2
592/10
25 आर्म्स एक्ट
जहाँगीराबाद
3
607/22
307,34 भादवि
जहाँगीराबाद
अकबर पिता रईस उम्र 24 साल निवासी म.नं. 10 फिल्टर पंप के पास बरखेड़ी जहांगीराबाद भोपाल
क्र.
अप क्र.
धारा
थाना व जिला
1
607/22
307,34 भादवि
जहाँगीराबाद
2
002/22
151 जाफौ
स्टेशन बजरिया
3
010/22
107,116(3) जाफौ
स्टेशन बजरिया




