मप्र राजपूत महापंचायत द्वारा सीएम हाउस में गुरुवार को क्षत्रिय समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मनभावन टेकरी पर रानी पद्मावती का स्मारक बनाया जाएगा। आज ही उसका भूमिपूजन किया जाएगा। मैंने पूछा कि बाहर करीब सौ से ज्यादा गाडियां आईं थीं थोड़ी देर बाद हम वहां जाएंगे। सुखदेव सिंह गोगामेडी से कहा कि आपको भी वहां चलना है। कोविड के कारण यह काम शुरू नहीं हो पाया था। आज ही इस पुनीत काम की शुरुआत करेंगे।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा– महाराणा प्रताप केवल अपने नहीं, देश के गौरव हैं। अपने विकास स्तंभ, प्रेरणा स्त्रोत का जन्मदिन धूमधाम से मनाएं, इसीलिए उस दिन सार्वजनिक अवकाश रखा जाएगा हमेशा मनाया जाता है और धूमधाम से मनाया जाएगा, जिससे सारा देश देखता रह जाए।
महाराज छत्रसाल का जन्म दिन भी उसी दिन है। जय राणा प्रताप और महाराजा छत्रसाल के जन्म दिन धूमधाम से मनेंगे। वह सबके गर्व और गौरव हैं, देशभक्ति के पर्याय, स्वाभिमान के प्रतीक हैं। मैं उनके चरणों में शत शत नमन करता हूं। बीच में जब पद्मावत फिल्म आई थी बाद में नाम दिया। सबसे पहले किसी ने बैन लगाया था तो मैंने लगाया था, मध्य प्रदेश की सरकार ने लगाया था। हमने कहा इस फिल्म को नहीं चलने देंगे अब उस समय के बच्चों पर केस बन गए वह सारे केस वापस ले लिए जाएंगे कोई चिंता की बात नहीं।




