Monday, November 23, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में बनेगा रानी पद्मावती का स्मारक:सीएम शिवराज

मप्र राजपूत महापंचायत द्वारा सीएम हाउस में गुरुवार को क्षत्रिय समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मनभावन टेकरी पर रानी पद्मावती का स्मारक बनाया जाएगा। आज ही उसका भूमिपूजन किया जाएगा। मैंने पूछा कि बाहर करीब सौ से ज्यादा गाडियां आईं थीं थोड़ी देर बाद हम वहां जाएंगे। सुखदेव सिंह गोगामेडी से कहा कि आपको भी वहां चलना है। कोविड के कारण यह काम शुरू नहीं हो पाया था। आज ही इस पुनीत काम की शुरुआत करेंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा– महाराणा प्रताप केवल अपने नहीं, देश के गौरव हैं। अपने विकास स्तंभ, प्रेरणा स्त्रोत का जन्मदिन धूमधाम से मनाएं, इसीलिए उस दिन सार्वजनिक अवकाश रखा जाएगा हमेशा मनाया जाता है और धूमधाम से मनाया जाएगा, जिससे सारा देश देखता रह जाए।

महाराज छत्रसाल का जन्म दिन भी उसी दिन है। जय राणा प्रताप और महाराजा छत्रसाल के जन्म दिन धूमधाम से मनेंगे। वह सबके गर्व और गौरव हैं, देशभक्ति के पर्याय, स्वाभिमान के प्रतीक हैं। मैं उनके चरणों में शत शत नमन करता हूं। बीच में जब पद्मावत फिल्म आई थी बाद में नाम दिया। सबसे पहले किसी ने बैन लगाया था तो मैंने लगाया था, मध्य प्रदेश की सरकार ने लगाया था। हमने कहा इस फिल्म को नहीं चलने देंगे अब उस समय के बच्चों पर केस बन गए वह सारे केस वापस ले लिए जाएंगे कोई चिंता की बात नहीं।

Hot this week

घोड़े की लात से 39 वर्षीय ठेकेदार की मौत

भोपाल। पंचशील नगर में सड़क पर बंधे घोड़े की...

सीहोर में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाला दोस्त गिरफ्तार, चक्काजाम में भी हुआ था शामिल

सीहोर। इछावर क्षेत्र के भाऊखेड़ी गांव में शनिवार रात...

Topics

घोड़े की लात से 39 वर्षीय ठेकेदार की मौत

भोपाल। पंचशील नगर में सड़क पर बंधे घोड़े की...

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img