Friday, October 2, 2026
26.3 C
Bhopal

7 महीने के मासूम का हाथ खा गए कुत्ते, घसीट कर ले गए थे

भोपाल में 7 महीने के मासूम को कुत्तों ने मार डाला। बच्चे को कुत्ते घर से घसीटकर ले गए। उसका एक हाथ पूरा खा गए। बच्चे के सिर और पेट समेत पूरे शरीर पर काटने के निशान थे। परिजन बच्चे को ढूंढते हुए पहुंचे और लहूलुहान हालत में उसका शव मिला।

घटना अयोध्या बायपास स्थित शिव नगर बस्ती में गुरुवार सुबह की है। इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। पुलिस ने बिना कार्रवाई के शव परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार को जब मामले ने तूल पकड़ा तब ये मामला सामने आ सका।

परिजनों ने बच्चे का शव दफनाया

जानकारी के मुताबिक मिनाल गेट नंबर चार के पास शिव नगर बस्ती है। यहां मजदूर रहते हैं। गुरुवार को यहीं रहने वाले महेंद्र बाल्मीकी के 7 महीने के बच्चे को उसके घर से कुत्ते घसीटकर ले गए। बच्चे की मां पास ही में गई हुई थी। पिता काम पर गए थे। लोगों की मदद से परिजनों ने बच्चे को खोजा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को दफन कर दिया था।

नगर निगम की टीम के सामने लोगों का हंगामा

मासूम को कुत्तों ने जब काट-काटकर मार डाला तब नगर निगम की टीम को सूचना दी गई। जब शुक्रवार को नगर निगम की टीम कुत्ते पकड़ने पहुंची तब यहां लोगों ने जमकर हंगामा किया।

पुलिस शव बरामद कर कराएगी पोस्टमार्टम

लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस को परिजनों ने शपथ पत्र देकर पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। नवजात के पिता मजदूर हैं, वह कार्रवाई नहीं चाहते थे। शुक्रवार शाम 7:15 बजे मर्ग कायम किया है। परिजनों ने शव कहां दफन किया, इसकी जानकारी वे नहीं दे रहे हैं। उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर पीएम कराया जाएगा।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img