Thursday, September 24, 2026
24.1 C
Bhopal

प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला का पहला सूर्य तिलक

अयोध्या में रामनवमी पर दोपहर 12 बजे से रामलला का सूर्य तिलक हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह पहला सूर्य तिलक है। दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक किया गया और मस्तक पर 3 मिनट तक नीली किरणें पड़ीं।

सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का जन्म हो गया। मंदिर में आरती की गई। सूर्य तिलक के बाद कुछ देर के लिए रामलला का पट बंद कर दिया गया।

इससे पहले जगद्गुरु राघवाचार्य ने 51 कलशों से भगवान रामलला का अभिषेक किया। आज सुबह 3.30 बजे मंदिर के कपाट खुल गए, आम दिनों में यह 6.30 बजे खुलते हैं। श्रद्धालु रात 11.30 बजे तक, यानी 20 घंटे दर्शन कर सकेंगे।

सूर्य तिलक के लिए अष्टधातु के 20 पाइप से 65 फीट लंबा सिस्टम बनाया गया है। इसमें 4 लेंस और 4 मिरर के जरिए गर्भ गृह तक रामलला के मस्तक तक किरणें पहुंचाई गईं।

अब तक 6 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं। राम जन्मभूमि परिसर में लंबी लाइनें लगी हैं। राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ पर काफी भीड़ है।

Hot this week

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, एक साल तक शोषण

​भोपाल: राजधानी के एमपी नगर थाना क्षेत्र में सोशल...

नाबालिग छात्र को नशे की लत लगाकर 60 हजार और जेवर ठगे, एक गिरफ्तार

​भोपाल: ​करोंद मंडी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने...

Topics

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, एक साल तक शोषण

​भोपाल: राजधानी के एमपी नगर थाना क्षेत्र में सोशल...

नाबालिग छात्र को नशे की लत लगाकर 60 हजार और जेवर ठगे, एक गिरफ्तार

​भोपाल: ​करोंद मंडी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने...

घी में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: विदिशा में 750 किलो अमानक घी और वेजिटेबल फैट जब्त

​विदिशा: शहर के मुखर्जी नगर स्थित श्याम डेयरी इंडस्ट्री पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img