Sunday, June 14, 2026
29.3 C
Bhopal

भोपाल में छात्रा से स्कूल वैन ड्राइवर ने किया दुष्कर्म

राजधानी भोपाल में नाबालिग छात्रा (16) से अपहररण के बाद दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी स्कूल वैन ड्राइवर है। अपहरण के 49 दिन बाद पुलिस छात्रा को बरामद कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा को 26 फरवरी को थाना शाहजहांनाबाद इलाके से अग़वा किया गया था। दसवीं कक्षा की छात्रा 10बोर्ड का आखिरी पेपर देने गई थी। वारदात को पीड़िता के स्कूल वैन के चालक ने अंजाम दिया। किशोरी को 49 दिन तक जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अहीरपुरा में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान पीड़िता के साथ कई बार ज्यादती की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार की रात को किशोरी को मुक्त कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसआई पवन सेन ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी ईदगाह हिल्स की रहने वाली है। वह शाहजहांनाबाद इलाके के सरकारी स्कूल में 10 वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी अभिषेक सराठे (34) स्कूल वैन का चालक है। उसकी वैन से किशोरी स्कूल जाती थी।

लड़की की बोर्ड परीक्षा होने के कारण सेंटर केंब्रिज स्कूल लोअर ईदगाह हिल्स आया था। आखिरी परीक्षा देने के बाद 26 फरवरी को किशोरी घर नहीं लौटी। देर शाम तक परिजनों ने उसकी तमाम रिश्तेदार और परिचितों के अलावा सहेलियों के घर तलाश की। कहीं कुछ जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस

एसआई ने बताया कि लड़की के परिजनों ने वैन चालक पर अपहरण की शंका जाहिर की थी। उसके घर तस्दीक करने पर वह नहीं मिला। उसका मोबाइल नंबर भी लगातार बंद जा रहा था। लिहाजा पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात पुलिस ने लड़की को अहीरपुरा के एक कमरे से मुक्त कराया।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वैन चालक उसे अग़वा कर ले गया था। शुरुआती दिनों में शहर के बाहर घुमाता रहा। 40 दिन पहले आरोपी ने जहांगीराबाद में किराए का मकान लिया। यहां उसने पीड़िता को साथ रखा। बालिग होने पर शादी करने का झांसा देकर कई बार ज्यादती की। लड़की को मुक्त कराने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें रेप की पुष्टि होने पर पॉस्को और रेप की धाराओं में इजाफा किया।

Hot this week

राऊ में युवक-युवती के साथ रहने पर हंगामा, पुलिस ने शुरू की जांच

​इंदौर। शहर के राऊ इलाके में शनिवार रात उस...

सिवनी: खेत में गुल्ली बीनने गई महिला पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत

​बरघाट (सिवनी)। जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजाटोला...

मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बना: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ...

लटेरी में वनभूमि पर कब्जा करने की कोशिश नाकाम, ट्रैक्टर-कल्टीवेटर जब्त

​लटेरी (विदिशा)। वन विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई...

Topics

सिवनी: खेत में गुल्ली बीनने गई महिला पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत

​बरघाट (सिवनी)। जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजाटोला...

मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बना: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ...

भोपाल: छोटे तालाब में डूबने से मूक-बधिर किशोर की मौत

​भोपाल। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक...

भोपाल में नशीले सिरप की अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश: 5 इनामी आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। मध्यप्रदेश एसटीएफ को नशीले कफ सिरप के अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img