Wednesday, September 23, 2026
27.6 C
Bhopal

भोपाल में आलोक शर्मा की नामांकन रैली पहुंची कलेक्टोरेट

भोपाल लोकसभा से BJP प्रत्याशी आलोक शर्मा नॉमिनेशन जमा करने कलेक्टोरेट पहुंच गए हैं। इससे पहले आलोक शर्मा ने सुबह मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ कर्फ्यू वाली माता मंदिर में पूजा की। भवानी चौक पर सभा भी हुई। इसमें कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए। सभा के बाद रैली के रूप में आलोक शर्मा नामांकन भरने कलेक्टोरेट के लिए निकले। रैली में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, साधु-संत और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री भी साथ रहे। सभा के बाद सीएम मोहन यादव सागर रवाना हो गए।

भोपाल लोकसभा सीट से अब तक 11 कैंडिडेट नॉमिनेशन भर चुके हैं। नामांकन भरने के लिए अब सिर्फ 2 दिन बाकी है। 19 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक नामांकन जमा हो सकेंगे। कांग्रेस कैंडिडेट अरुण श्रीवास्तव पहले ही डमी नामांकन भर चुके हैं। वे भी आखिरी दिन कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ फिर से नॉमिनेशन जमा करेंगे।

शिवराज ने आलोक को कहा बर्ररू कट भोपाली

शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को बर्ररू कट भोपाली कहकर संघर्ष के दिनों का साथी बताया। उन्होंने कहा, हम मिलकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते थे। आलोक जलाने के लिए हमेशा पुतला लेकर आते थे। शिवराज सिंह ने कहा कि आलोक मेहनती और कर्मठ हैं। मैंने इन्हे बचपन से देखा है। आप विदिशा से ज्यादा वोटो से आलोक शर्मा को जिताएं। चुनाव आलोक नही लड़ रहे, आप सब चुनाव लड़ रहे हैं। 400 पार जाने के लिए मोदी जी को जिताने के लिए मेहनत करनी है। वोटिंग परसेंट बढ़ाना है।

Hot this week

इंदौर के सुदामा नगर में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

​इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर स्थित एक बंद...

टीकमगढ़ में रिश्वतखोरी का मामला: नामांतरण के एवज में 30 हजार मांगने वाला बाबू निलंबित

​टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की बल्देवगढ़ तहसील कार्यालय...

Topics

टीकमगढ़ में रिश्वतखोरी का मामला: नामांतरण के एवज में 30 हजार मांगने वाला बाबू निलंबित

​टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की बल्देवगढ़ तहसील कार्यालय...

जहांगीराबाद थाने पर वकीलों का हंगामा, साथी अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

​भोपाल: राजधानी के जहांगीराबाद थाने में मंगलवार देर रात जमकर...

इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: नाइजीरियाई महिला से 1.19 करोड़ की ड्रग्स बरामद

​इंदौर: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img