Wednesday, September 23, 2026
30.7 C
Bhopal

ED ने शिल्पा शेट्टी का फ्लैट कुर्क किया,राज कुंद्रा का बंगला और शेयर भी शामिल

प्रवर्तन निदेशालय ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क की है। इसमें शिल्पा शेट्‌टी का जुहू वाला फ्लैट और राज कुंद्रा के नाम पर रजिस्टर्ड बंगला और इक्विटी शेयर शामिल हैं। मामला 2002 के बिटकॉइन पॉन्जी स्कीम घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। ED ने X पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है।

ED ने वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड और आरोपी दिवंगत अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज और अन्य के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस में दर्ज कई FIR के आधार पर जांच शुरू की थी।

बिटकॉइन पॉन्जी स्कीम से जुड़ा है मामला
जांच एजेंसी का आरोप है कि आरोपियों ने बिटकॉइन के रूप में हर महीने 10% रिटर्न के झूठे वादे के साथ लोगों से बिटकॉइन (2017 में ही 6600 करोड़ रुपए कीमत) के रूप में बड़ी रकम इकट्‌ठा की थी। इन बिटकॉइन का इस्तेमाल बिटकॉइन माइनिंग में होना था, लेकिन प्रमोटरों ने निवेशकों को धोखा दिया और गलत तरीके से अर्जित बिटकॉइन को ऑनलाइन वॉलेट में छिपा दिया।

डील फेल हो गई और इन्वेस्टर्स को उनका फायदा नहीं दिया गया। दावा किया गया कि कुंद्रा को यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग फार्म स्थापित करने के लिए गेन बिटकॉइन पॉन्जी के मास्टरमाइंड और प्रमोटर अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन प्राप्त हुए। जो उनके पास अभी भी हैं, जिनकी मौजूदा कीमत में 150 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

मामले में 11 जून 2019 को पहली शिकायत और 14 फरवरी 2024 को सप्लीमेंटरी कम्पलेन दर्ज की गई। जिसके बाद स्पेशल PMLA कोर्ट ने इस पर एक्शन लिया। इससे पहले ईडी ने 69 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी।

Hot this week

टीकमगढ़ में रिश्वतखोरी का मामला: नामांतरण के एवज में 30 हजार मांगने वाला बाबू निलंबित

​टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की बल्देवगढ़ तहसील कार्यालय...

जहांगीराबाद थाने पर वकीलों का हंगामा, साथी अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

​भोपाल: राजधानी के जहांगीराबाद थाने में मंगलवार देर रात जमकर...

इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: नाइजीरियाई महिला से 1.19 करोड़ की ड्रग्स बरामद

​इंदौर: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों...

Topics

सनकी ने कुत्ते को कुल्हाड़ी से काटकर मारा, बीच-बचाव करने आईं महिलाएं बाल-बाल बचीं

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र की पीएचई कॉलोनी में सोमवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img