Wednesday, September 23, 2026
30.7 C
Bhopal

भोपाल में युवक ने लिवइन पार्टनर से ज्यादती की

राजधानी भोपाल में युवक ने महिला ने महिला को पहले प्रेम जाल में फांसा फिर उसे पति से अलग करा दिया। बाद में आरोपी और पीड़िता लिव इन रिलेशन शिप में रहने लगे। साथ रहने के दौरान आरोपी ने जल्द शादी का झांसा देकर महिला के साथ ज्यादती की। पिछले दिनों पीड़िता ने आरोपी की एक बच्ची को जन्म दिया।

अब महिला ने शादी के लिए युवक पर दबाव डाला तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को साथ रखने से भी इनकार कर दिया। तब पीड़ित महिला गोविंदपुरा थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है पीड़िता

पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय महिला गोविंदपुरा थानाक्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। करीब तीन साल पहले तक वह अपने पति व दो बच्चों के साथ रहती थी। उसका अपने पति से कुछ मनमुटाव चल रहा था। इसी दौरान वहीं रहने वाले आकाश धमेरिया नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई। दोनों के बीच जब बातचीत होने लगी तो महिला ने आकाश से घर की निजी बातें शेयर करना शुरू कर दिया।

आरोपी ने पीड़िता को पति से अलग कराया

आरोपी को महिला और पति के बीच संबंध ठीक नहीं होने की जानकारी मिली तो युवक ने पीड़िता को सहारा देने के बहाने नजदीकी संबंध बना लिए। आकाश ने शादी करने का झांसा देते हुए महिला को पति से अलग करा दिया। जिस किराए के कमरे में वह रहती थी वहां पर आकाश का आना-जाना हो गया। बाद में वह कई दिन पीड़िता के साथ ही रहा। आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिए। जल्द ही शादी करने की बात कहकर वह तीन साल तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा।

बच्ची को जन्म देते ही आरोपी का रवैया बदला

पिछले दिनों महिला ने एक बच्ची को को जन्म दिया। इसके बाद से ही आरोपी के बर्ताव में बदलाव आने लगे। वह महिला को नजर अंदाज करने लगा। उसके घर आना जाना छोड़ दिया। महिला ने आकाश पर शादी करने का दबाव डाला तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इस बीच महिला को जानकारी मिली की आकाश पहले से शादी शुदा है। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

Hot this week

टीकमगढ़ में रिश्वतखोरी का मामला: नामांतरण के एवज में 30 हजार मांगने वाला बाबू निलंबित

​टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की बल्देवगढ़ तहसील कार्यालय...

जहांगीराबाद थाने पर वकीलों का हंगामा, साथी अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

​भोपाल: राजधानी के जहांगीराबाद थाने में मंगलवार देर रात जमकर...

इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: नाइजीरियाई महिला से 1.19 करोड़ की ड्रग्स बरामद

​इंदौर: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों...

Topics

टीकमगढ़ में रिश्वतखोरी का मामला: नामांतरण के एवज में 30 हजार मांगने वाला बाबू निलंबित

​टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की बल्देवगढ़ तहसील कार्यालय...

जहांगीराबाद थाने पर वकीलों का हंगामा, साथी अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

​भोपाल: राजधानी के जहांगीराबाद थाने में मंगलवार देर रात जमकर...

इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: नाइजीरियाई महिला से 1.19 करोड़ की ड्रग्स बरामद

​इंदौर: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों...

सनकी ने कुत्ते को कुल्हाड़ी से काटकर मारा, बीच-बचाव करने आईं महिलाएं बाल-बाल बचीं

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र की पीएचई कॉलोनी में सोमवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img