Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

वायनाड लैंडस्लाइड में 143 शव टुकड़ों में मिले, मरने वालों का आंकड़ा 361 पहुंचा

केरल के वायनाड में 29-30 जुलाई की रात भारी बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 361 पहुंच गई है। इन सभी शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। इनमें 218 शवों की पहचान हो चुकी है। 143 लोगों के शरीर के सिर्फ टुकड़े बरामद हुए हैं।

सेना ने 1 अगस्त को मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने की जानकारी दी थी। अब सिर्फ मलबे में दबे शवों को ढूंढने का काम चल रहा है। कई जगह जमीन के अंदर मलबे में 20 से 30 फीट तक शवों के दबे होने की आशंका है।

लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों को सैनेटाइज करने के लिए डीप सर्च रडार मंगाया है। यह रडार जमीन के अंदर 80 मीटर तक की गहराई में इंसानों के फंसे होने का पता लगाता है। सेना इस रडार का इस्तेमाल बर्फीले इलाकों खासकर सियाचिन, लद्दाख में एवलांच के बाद सर्चिंग के लिए करती है।

सर्च ऑपरेशन के पांचवें दिन के अपडेट्स…

  • वायनाड लैंडस्लाइड के सर्च ऑपरेशन का आज पांचवा दिन है। वायनाड प्रशासन ने माना कि राहत-बचाव कार्य में वह मजबूत कदम उठाने में नाकाम रहा।
  • प्रशासन के मुताबिक जिन शवों की पहचान हुई है, उन्हें उनके परिवार को सौंप दिया गया है। जबकि 74 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।
  • मेप्पडी के 17 रिलीफ कैंप में 707 परिवारों के 2 हजार 597 लोगों को रखा गया है। इलाके में 91 कैंप बनाए गए हैं, इनमें 10 हजार से ज्यादा लोग हैं।
  • केरल में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में यलो अलर्ट है।
  • कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार वायनाड में लैंडस्लाइड पीड़ितों के लिए 100 घर बनाएगी।
  • वायनाड में नौसेना 78 जवानों को तैनात किया गया है, जो राज्य सरकार और बाकी टीमों के साथ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।
  • केरल के CPIM के विधायकों ने एक महीने की सैलरी सीएम फंड में देने का ऐलान किया है।

Hot this week

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img