Sunday, November 15, 2026
17.1 C
Bhopal

लखनऊ में IAS का वीडियो बनाया, 5 करोड़ मांगे

यूपी में IAS अफसर के साथ ठगी की कोशिश की गई। ठगों ने उन्हें वीडियो कॉल किया। उनके वीडियो बना लिए। फिर उसे एडिट कर अश्लील बना दिया। इसके बाद फर्जी ED अफसर बनकर उन्हें फोन किया। धमकी दी कि 5 करोड़ रुपए भेज दो, नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे।

पहले 5 करोड़ रुपए मांगे, लेकिन उन्होंने इतने पैसे देने से मना कर दिया। फिर 1.5 करोड़ रुपए मांगने लगे। इस पर उन्हें ठगी का एहसास हो गया। उन्होंने मैसेज का रिप्लाई नहीं दिया।

इसके बाद ठगों ने उन्हें मैसेज भेजा कि तुम्हें सड़क पर ठोक देंगे। पत्नी और बेटी को अश्लील वीडियो भेज देंगे। अफसर ने 27 सितंबर को हजरतगंज थाने में FIR दर्ज कराई। अफसर UPSRTC के अपर प्रबंध निदेशक (IAS) हैं।

वीडियो कॉल कर बनाया वीडियो IAS अफसर लखनऊ के बटलर पैलेस में रहते हैं। FIR में उन्होंने बताया- 24 सितंबर की रात 10 बजे मेरे पास वीडियो कॉल आई। कॉलर ने खुद को ED अफसर बताया। थोड़ी देर बाद मेरे पास अनजान नंबर से कॉल और मैसेज आने लगे। ठगों ने 5 करोड़ रुपए की डिमांड की। ठगों ने वीडियो कॉल के दौरान रिकॉर्डिंग कर ली थी, उसे अश्लील बना दिया।

फोन नंबर बदलकर मैसेज किए अफसर ने बताया- ठगों ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे, लेकिन मैंने रिप्लाई नहीं दिया। इसके बाद ठग 25 और 27 सितंबर को नंबर बदल-बदलकर कॉल और मैसेज करते रहे।

बीच सड़क पर ठोकने की दी धमकी अफसर ने बताया- पहले उन्होंने 5 करोड़ मांगे, फिर 1.5 करोड़ रुपए की डिमांड करने लगे। विरोध किया तो फोन पर गाली-गलौज भी की। ठगों ने उनका वीडियो पत्नी, बेटी, रिश्तेदारों और दफ्तर भेजने की धमकी दी। मैसेज का रिप्लाई न देने पर कहा- बीच सड़क पर ठोक देंगे।

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ठगों ने वीडियो को एडिट कर वीडियो कॉल की बातचीत को आपत्तिजनक, अश्लील बना दिया, फिर अफसर को धमका रहे थे।

Hot this week

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...

दीपावली मनाने गांव गए बिल्डर के सूने मकान में बड़ी चोरी, 33.45 लाख का माल ले उड़े नकाबपोश

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों...

Topics

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img