Monday, April 27, 2026
38.1 C
Bhopal

मन की बात’ में मोदी ने की एमपी की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 114वें एपिसोड में मप्र के छतरपुर और डिंडौरी जिले में जल संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों की तारीफ की। पीएम मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि ‘मन की बात’ को 3 अक्टूबर को 10 साल पूरे हो रहे हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने डिंडौरी के रायपुरा गांव में बड़े तालाब के निर्माण से ग्राउंड लेवल वाटर के बढ़ने और छतरपुर के खौंप गांव में बड़े तालाब को महिलाओं के प्रयासों से पुनर्जीवित करने का जिक्र किया।

PM बोले- बारिश का मौसम बताता है जल संरक्षण कितना जरूरी मोदी ने कहा- पिछले कुछ सप्ताह से देश के अलग-अलग हिस्सों में जबरदस्त बारिश हो रही है। बारिश का मौसम हमें याद दिलाता है कि जल संरक्षण कितना जरूरी है। बारिश के दिनों में बचाया गया पानी जल संकट के दिनों में मदद करता है। पानी के संरक्षण को लेकर कई लोग नई पहल कर रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रविवार को अरेरा मंडल, वार्ड क्रमांक 45 के बूथ क्रमांक 160 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रविवार को अरेरा मंडल, वार्ड क्रमांक 45 के बूथ क्रमांक 160 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना।

डिंडौरी में महिलाओं ने तालाब बनाकर बदली जिंदगी पीएम ने कहा- कहीं नारी शक्ति जल शक्ति को बढ़ाती है, तो कहीं जलशक्ति नारी शक्ति को मजबूत करती है। मप्र के दो बडे़ प्रेरणादायी प्रयासों की मुझे जानकारी मिली। डिंडौरी के रायपुरा गांव में बडे़ तालाब के निर्माण से भू-जल स्तर काफी बढ़ गया। इसका फायदा गांव की महिलाओं को मिला।

यहां शारदा आजीविका स्वसहायता समूह की महिलाओं को नया व्यवसाय मिल गया। इन महिलाओं ने गांव में फिश पार्लर शुरू किया है। जहां होने वाली मछलियों की बिक्री से आय बढ़ रही है।

महिलाओं ने पुराने तालाब से बदली गांव की सूरत मोदी ने कहा- छतरपुर में भी महिलाओं का प्रयास सराहनीय है। यहां खौंप गांव का बड़ा तालाब जब सूखने लगा, तो महिलाओं ने इसे पुर्नजीवित करने का बीड़ा उठाया। ‘हरी बगिया’ स्वसहायता समूह की महिलाओं ने तालाब से बड़ी मात्रा में गाद निकाली। इसका इस्तेमाल बंजर जमीन पर फूड फॉरेस्ट तैयार करने के लिए किया।

इन महिलाओं की मेहनत से न सिर्फ तालाब में खूब पानी भर गया, बल्कि फसलों की उपज भी बढ़ी है। देश के कोने-कोने में जल संरक्षण के लिए हो रहे ऐसे प्रयास जल संकट से निपटने में मददगार साबित होने वाले हैं।

बोरी बंधान बनाकर पानी रोकने में जुटी महिलाएं
बोरी बंधान बनाकर पानी रोकने में जुटी महिलाएं

3 अक्टूबर ‘मन की बात’ के 10 साल पूरे होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के 10 साल पूरे हो चुके हैं। 3 अक्टूबर 2014 को जब कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी, तब विजयादशमी का दिन था। यह बेहद सुखद संयोग है कि इस बार 3 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन है।

Hot this week

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

Topics

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img