Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

इंदौर में एक्टिवा सवार युवती से मारपीट

इंदौर के आजाद नगर इलाके में एक्टिवा सवार युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक युवती की सहेली के पिता और भाई ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की गाड़ी से सहेली की मोपेड को कट लग गई। जिसके चलते वह सड़क पर गिरी और घटना के बाद पिता और भाई को कॉल कर बुला लिया।

आजाद नगर पुलिस के मुताबिक खुशी गाेयल(20) निवासी इंद्रा नगर की शिकायत पर राकेश अवछट और कार्तिक पर केस दर्ज किया गया है। खुशी ने पुलिस को बताया कि वह साड़ी की दुकान पर जाॅब करती है। शनिवार रात करीब 9:30 बजे जब वह शॉप से घर के लिए निकली तो एकता नगर पर किराना दुकान के सामने उसकी सहेली की मोपेड को एक्टिवा से कट लग गई। जिसके बाद पायल वर्मा के साथ बैठी रूपाली अवछट को बुरा लगा और उसने कॉल कर पिता राकेश अवछट और भाई कार्तिक को बुला लिया।

दोनों ने वहां आते ही अपशब्द कहे। उन्हें इस बात से रोका तो दोनों ने खुशी के साथ मारपीट की और उसे सड़क पर गिरा दिया। इस दौरान किसी ने खुशी के भाई सत्यम को खबर कर दी। उसने मौके पर पहुंचकर बचाव किया। इस दौरान खुशी और उसके भाई सत्यम को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img