Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

साढ़े तीन लाख का पुश्तैनी सोने का कड़ा चोरी

जूनी इंदौर इलाके में ट्रांसपोर्टर के यहां से उनकी मां का 54 ग्राम वजनी सोने का कड़ा चोरी हो गया। उन्होंने घर में काफी ढूंढा नहीं मिलने पर थाने पर आकर प्रकरण दर्ज करा दिया। इस मामले में उन्होंने नौकरानी पर शंका जाहिर की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हरपालसिंह पुत्र जसवीर सिंह होरा निवासी प्रताप नगर की शिकायत पर पुलिस ने उनकी नौकरानी दिव्या पर केस दर्ज किया है। उनकी माता सतवंत कौर ने 18 सिंतबर को साढ़े तीन लाख कीमत का 54 ग्राम वजनी सोने का कड़ा अलमारी में रखा था। वह चोरी हो गया है।

हरपालसिंह ने बताया कि वह कड़ा पुश्तैनी था। इस मामले में घर में काम करने वाली दिव्या पर शक है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

किराना दुकान में घुसे चोर खुड़ैल रोड पर काजी पलासिया के नजदीक किराना दुकान में चोर घुस गए। चोर यहां से किराना सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मनोहर सिंह की काजी पलासिया रोड पर किराना दुकान है। दुकान खोलने सुबह पहुंचे तो वहां के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो किराने का सामान, नकदी रुपए गायब थे। बाद में पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस चोरो की तलाश कर रही है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img