Friday, August 14, 2026
26.1 C
Bhopal

सेवानिवृत अर्द्धशासकीय अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन का भोपाल में सम्मान समारोह

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सेवानिवृत्त अर्द्धशासकीय अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने श्रमिक हितैषी वयोवृद्ध नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कृष्णा मोदी का सम्मान किया। कार्यक्रम राजधानी के एक रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया, जिसमें कई कर्मचारी संगठनों के नेता शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय श्रीवास्तव ने निकट भविष्य में कर्मचारियों के बड़े आंदोलन के संकेत दिए। जिसके मुख्य अतिथि कृष्णा गोदी होंगे।

कामरेड कृष्णा मोदी ने कहा कि सभी संगठनों का एक ही लक्ष्य श्रमिकों की मांगों एवं समस्याओं का निराकरण कराना है। आज जरूरी हो गया है कि सभी कर्मचारी-श्रमिक संगठन अपना अहंकार खत्म करें और एक मंच पर आकर अपनी मांगों और समस्याओं के लिए एक साथ लड़ें। तभी मांगों-समस्याओं का निराकरण हो सकेगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल बाजपेई ने कहा कि बहुत जल्द कामरेड कृष्णा मोदी के जीवन के संघर्ष की कहानी की पुस्तक का विमोचन कराया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि कामरेड शैलेन्द्र शैली ने कहा कि अगर सभी संगठन एक हो जाएं तो हम, श्रमिकों की किसी भी मांगों एवं समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं।

सेवानिवृत्त फेडरेशन के महासचिव अरुण वर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि हमारे बीच उपस्थित कृष्णा मोदी गांधीवादी विचारधारा के हैं। मोदी, अन्ना हजारे से कम नही हैं। श्रमिकों के लिए उनके संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा। इससे पहले अजय श्रीवास्तव, कामरेड शैलेन्द्र शैली, महेन्द्र शर्मा, अनिल बाजपेई, श्यामसुंदर शर्मा, ओपी सोनी, हातिम अली अंसारी ने कृष्णा मोदी को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डा.प्रभात पांडेय ने किया और आभार अभिलाष जैन ने व्यक्त किया।

Hot this week

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img