Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

जंगल में बना तालाब बहा, विधायक बोले-कार्रवाई कराएंगे

सागर की बंडा विधानसभा क्षेत्र में स्थित गिदवानी वन बीट में बने तालाबों का बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने निरीक्षण किया। इस दौरान रानीपुरा के पास जंगल में बना तालाब क्षतिग्रस्त हालत में मिला। बारिश में तालाब का वेस्टवेयर बह गया। तालाबों की स्थितियां देख विधायक ने नाराजगी जताई। वन विभाग के रेंजर से तालाब निर्माण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने का कहा कि तालाब निर्माण में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

जानकारी के अनुसार बंडा विधानसभा क्षेत्र में उत्तर वन मंडल की गिदवानी वन बीट में रानीपुरा के पास जंगल में वर्ष 2023 में दो तालाबों का निर्माण कराया गया था। लेकिन दूसरी ही बारिश में तालाब का वेस्टवेयर बह गया। जिससे तालाब में पानी नहीं रुका। इसी बीच बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह ने तालाबों का निरीक्षण किया।

उन्होंने तालाब का वेस्टवेयर बहा देख निर्माण कार्य में लापरवाही की बात कहते हुए नाराजगी जताई। विधायक लोधी ने कहा कि जंगल में बने तालाब का निरीक्षण किया है। एक तालाब का वेस्टवेयर बहा है। कार्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। शासन के पैसों का दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा। वन परिक्षेत्र अधिकारी शुभम जैन ने बताया अतिवृष्टि के चलते तालाब के किनारे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसकी मरम्मत जल्द कर ली जाएगी।

Hot this week

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

Topics

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img