Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

सागर में पेट दर्द होने के बाद युवक की मौत

सागर के कैंट थाना क्षेत्र में पेट दर्द होने पर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें पेट के अंदर वाइटल ऑर्गन, स्प्लीन फटने और रक्तस्राव होने से उसकी मौत होना सामने आया। मामले में पुलिस ने परिवार वालों के बयान लिए। जिसमें पता चला कि मृतक के साथ मारपीट की गई थी। मारपीट में आई चोटों के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार फरियादी पवन पिता गंगाराम विश्वकर्मा निवासी कुड़ारी ने थाने में शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि 25 सितंबर को बड़े भाई दीपक लड़िया (विश्वकर्मा) उम्र 28 साल को अचानक पेट में दर्द होने से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। इसी दौरान मां सविता रानी ने बताया कि भाई दीपक लड़िया का श्रीकांत अहिरवार से विवाद हो गया था। जिसमें मारपीट हुई थी। जिस कारण दीपक की मौत हुई है। मामला सामने आते ही थाने शिकायत करने पहुंचा। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया।

पीएम रिपोर्ट में मौत के कारण का हुआ खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टर ने मृतक दीपक लड़िया के पेट के अंदर वाइटल ऑर्गन, स्प्लीन फटने और रक्तस्राव होने से मृत्यु होना लेख किया। पुलिस ने मर्ग जांच करते हुए मृतक के परिवार वालों के बयान लिए। जिसमें उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को कुड़ारी की घटिया में मृतक दीपक लड़िया और श्रीकांत अहिरवार के बीच कहासुनी हुई थी। जिस पर श्रीकांत ने जान से खत्म करने की नियत से दीपक के साथ मारपीट की। पेट और सीने में कई बार लातें मारी थी। पीएम रिपोर्ट, परिवार के बयान और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने श्रीकांत अहिरवार के खिलाफ धारा 103 (1) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Hot this week

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

Topics

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img