Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

बागसेवनिया, मंदाकिनी कॉलोनी में कल बिजली कटौती

राजधानी भोपाल के 30 इलाकों में शुक्रवार को 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। ऐसे में लोग अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि, कोई दिक्कत न हो।

शुक्रवार को जिन इलाकों में बिजली गुल रहेगी, उनमें बाग सेवनिया, मंदाकिनी कॉलोनी, जानकी रेसीडेंसी, नवाब कॉलोनी, राहुल नगर, मद्रासी बस्ती जैसे कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल हैं।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

  • सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बागसेवनिया, लक्ष्मी नगर, उत्सव परिसर, आदि परिसर, शंकराचार्य नगर, अब्बास नगर, नई बस्ती, महावीर बस्ती, गोंदरमऊ, लेक परी स्पिंग एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक रॉयल होम्स, अमलतास एमबीएस एवं आसपास।
  • सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक नवाब कॉलोनी, दाल मील, छोला, शिवशक्ति नगर एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मद्रासी बस्ती, राहुल नगर एवं आसपास के क्षेत्र।
  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक मंदाकिनी कॉलोनी, खादिम चौराहा, गुरुकृपा टॉवर, अल्टीमेट आर्केड, जानकी रेसीडेंसी, फॉरच्यून स्टेट, पैलेस आर्चेड एवं आसपास के क्षेत्र।

Hot this week

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img