Saturday, October 3, 2026
31.9 C
Bhopal

जयपुर में 5-साल के बच्चे का शव कार में मिला

जयपुर में एक दिन पहले लापता हुए 5 साल के बच्चे का शव गुरुवार दोपहर एक कार में मिला। शव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को कार से निकाला। मामला खोह नागोरियान थाना इलाके के लूनियावास का है।

मौके पर पहुंचीं डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने बताया- आज ही बच्चे अल्फेज के लापता होने की जानकारी परिजनों ने दी थी। जानकारी मिलने के बाद एसएचओ ने एफआईआर दर्ज कर सर्च करना शुरू किया था। बच्चे की बॉडी उसके घर से करीब 200 मीटर दूर एक कार में मिली है। कार लॉक थी। एफएसएल जांच के बाद बॉडी को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा जाएगा। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा।

मामा के घर रहता था बच्चा जानकारी अनुसार, बच्चे की माता शाहिना और पिता शाहिद में विवाद चल रहा है। इसलिए वह लूनियावास स्थित मामा के घर में रहता था। अल्फेज बुधवार दोपहर 12 बजे से लापता था। परिवार ने इसकी सूचना कॉलोनी के ग्रुप में भी दी थी, लेकिन बच्चा रात तक नहीं मिला। गुरुवार सुबह परिजन थाने गए और रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने भी इलाके में सर्च किया। इसी दौरान दोपहर 3:30 बजे एक व्यक्ति को कार में बच्चा दिखाई दिया। बच्चा मृत अवस्था में था। इस पर पुलिस को जानकारी दी गई।

कॉलोनी में ही हुई घटना जिस कार में बच्चे का शव मिला, वह कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की है। पुलिस ने कॉलोनी के कई लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। कॉलोनी में लगे हुए एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में बच्चा लापता होने से पहले बुधवार दोपहर को खेलता हुआ दिखाई दे रहा है। बच्चा दोपहर में गायब होने के बाद कॉलोनी से बाहर नहीं गया। इसलिए पूरी घटना कॉलोनी में ही हुई है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img