Saturday, May 9, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में महिला ने तलाकशुदा पति पर कराई FIR

भोपाल की महिला का पांच साल पहले अपने पति से तलाक हो गया। बाद में पीड़िता ने दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली। इसके बाद भी पूर्व पति उसके संपर्क में रहा। उसने फिर से शादी का झांसा दिया तथा पूर्व पत्नी को अपने साथ रख लिया। तीन साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद भी जब उसने फिर से निकाह नहीं किया तो महिला ने मामले में की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय महिला ऐशबाग इलाके में रहती है। करीब पांच साल पहले उसका अपने पति से तलाक हो गया था। इसके बाद उसने काजीकैंप में रहने वाले दूसरे युवक से निकाह कर लिया तथा वहां पर रहने लगी। पूर्व पति से उसके दो बच्चे थे। तलाक हो जाने के बाद पूर्व पति बच्चों से मिलने के आता था इसलिए महिला से उसका भी संपर्क बना रहा। अक्सर ही होने वाली मुलाकात के दौरान पूर्व पति ने महिला से कहा कि वह अपने वर्तमान पति को छोड़ दे तथा उससे पुन: शादी कर ले।

आरोपी की बातों में आकर दूसरे पति को तलाक दिया

शादी के बाद वह महिला और बच्चों के साथ परिवार की तरह रहेगा। पूर्व पति की बातों में आकर महिला ने उस युवक को तलाक दे दिया जिससे उसने दूसरी शादी की थी। इसके बाद वह वापस ऐशबाग इलाके में अपने पूर्व पति व बच्चों के साथ रहने लगी। पूर्व पति ने कहा कि वह समाज के सामने रीति-रिवाज से महिला से फिर से शादी कर पत्नी का दर्जा देगा।

तीन साल तक करता रहा ज्यादती

तीन साल तक पूर्व पति महिला का शारीरिक शोषण तो करता रहा लेकिन उसने निकाह नहीं किया। हर बार वह कोई न कोई बहाना बनाकर बात को टाल देता था। परेशान होकर महिला ने कल ऐशबाग थाने में मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने तलाकशुदा पति के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण, उमड़ा जनसैलाब

​कोलकाता/भोपाल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक...

करंट लगने से 7 साल की मासूम की मौत, आंधी में टूटकर जमीन पर गिरा था बिजली का तार

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव...

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

Topics

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img