Saturday, May 9, 2026
39.1 C
Bhopal

बाल्टी-केन लेकर डीजल भरने टूट पड़े लोग

रतलाम में डीजल से भरी मालगाड़ी के दो टैंकर डिरेल (बेपटरी) हो गए। इस दौरान एक टैंकर पलट गया। गुरुवार रात 2 बजे तक टैंकर से डीजल रिसता रहा। सुबह लोगों को पता चला तो वे केन और बाल्टियों में डीजल भरकर ले गए। हादसे के कारण दो ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। 5 ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया।

घटना रतलाम रेलवे स्टेशन से एक किमी दूर मुंबई-दिल्ली रेल मार्ग के अप ट्रैक पर गुरुवार रात करीब 10 बजे की है। डीआरएम रजनीश कुमार ने बताया, गुड्स ट्रेन बड़ौदा से भोपाल के पास मकानिया डिपो जा रही थी। इस दौरान, ट्रेन रतलाम ई-केबिन के बीच दो वैगन (टैंकर) डिरेल हो गए। हादसे के कारण दिल्ली-मुंबई डाउन लाइन प्रभावित हुई।

कुछ देर रतलाम के आसपास स्टेशन पर ट्रेनें रोकी गईं। रात 12 बजे बाद अप लाइन से मुबंई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को निकाला गया। डिरेल वैगन को छोड़कर बाकी वैगन को रवाना किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

रात 1 बजे मौके पर पहुंचे कलेक्टर समेत अन्य अधिकारी

रात करीब 1 बजे कलेक्टर राजेश बाथम, अपर कलेक्टर आरएस मंडलोई भी घटना स्थल पर पहुंचे। इससे पहले एसडीएम अनिल भाना, सिटी तहसीलदार समेत पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए थे। मौके पर बांगरोद इंडियन ऑयल डिपो से भी अधिकारियों को बुलाया गया। जेसीबी बुलाकर आसपास मौजूद पेड़-पौधों को हटाया गया।

डीजल टैंक खाली करने के लिए पाइप व अन्य साधन के साथ क्रेन भी बुलाई गई। हादसे की आशंका को देखते हुए रेत से भरी बोरियां भी मंगवाई गईं। आरपीएफ के जवान वैगन के पास सुरक्षा के लिए तैनात रहे।

सुबह बाल्टियों में भर ले गए डीजल टैंकर से रिसा डीजल नाली में बह गया। सुबह जैसे ही लोगों को पता चला, तो आसपास के लोग इकट्‌ठे हो गए। इस दौरान डीजल ले जाने वालों की भीड़ लग गई। सभी लोग बल्टियां, बर्तन और कैन लेकर पहुंच गए। लोग नालियों में बहने डीजल को भरकर ले गए।

कलेक्टर बोले- अप लाइन से ट्रेनें निकाल रहे कलेक्टर राजेश बाथम का कहना है कि सुबह 7:30 बजे के बाद तक पलटी खाए वैगन को हटाया गया। फिलहाल घटनास्थल वाला टैक चालू नहीं किया गया है। अप लाइन से ट्रेनों को निकाला जा रहा है। कुछ ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया है।

इन ट्रेनों को री-शेड्यूल किया

गाड़ी संख्या 09546 नागदा रतलाम स्पेशल 01 घंटे

गाड़ी संख्या 09545 रतलाम नागदा 1.30 घंटे

गाड़ी संख्या 19341 नागदा बिना 1.30 घंटे

गाड़ी संख्या 09382 रतलाम दाहोद

गाड़ी संख्या 09350 दाहोद आनंद 02.00 घंटे

Hot this week

प्यार के जाल में फंसाकर छात्रा के निजी वीडियो किए वायरल, आरोपी फरार

​ग्वालियर। शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर...

पति पर कुल्हाड़ी से वार मरा हुआ समझ कर पत्नी ने दी जान

​उदयपुर (गोगुंदा)। जिले के मजावड़ी गांव में गुरुवार रात...

शादी का झांसा देकर 5 साल तक शोषण, आरोपी फरार

​ ​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में एक...

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण, उमड़ा जनसैलाब

​कोलकाता/भोपाल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक...

Topics

प्यार के जाल में फंसाकर छात्रा के निजी वीडियो किए वायरल, आरोपी फरार

​ग्वालियर। शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर...

पति पर कुल्हाड़ी से वार मरा हुआ समझ कर पत्नी ने दी जान

​उदयपुर (गोगुंदा)। जिले के मजावड़ी गांव में गुरुवार रात...

शादी का झांसा देकर 5 साल तक शोषण, आरोपी फरार

​ ​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में एक...

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण, उमड़ा जनसैलाब

​कोलकाता/भोपाल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक...

करंट लगने से 7 साल की मासूम की मौत, आंधी में टूटकर जमीन पर गिरा था बिजली का तार

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव...

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img