Tuesday, May 12, 2026
41.3 C
Bhopal

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक मुस्लिम लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दूसरे धर्म के लड़के ने शादी का झांसा देकर दो साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

24 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि, साल 2021 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी जान पहचान रायगढ़ के बैकुंठपुर शीतला मंदिर के पास रहने वाले युवक विशाल गोस्वामी से हुई थी। दोनों के बीच अक्सर मोबाइल पर बातचीत होती थी। विशाल ने निकाह और कोर्ट मैरिज करने का आश्वासन दिया।

4 अप्रैल 2022 को अपने परिजनों से मिलाने के नाम पर अपने घर बुलाया। तब घर में उसके परिजन नहीं थे। 25 अगस्त 2023 को शहर के होटल शिवम में ले जाकर उसने शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसकी नागपुर में जाॅब लगने पर वह नागपुर चला गया। जब भी रायगढ़ आता, उसे निकाह करने की बात कहकर उसके साथ संबंध बनाता था।

2 साल तक देता रहा झांसा

युवती ने अपने मित्र के जरिए नागपुर जाने के लिए टिकट बनवाई, तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इस दौरान युवती का तबीयत बिगड़ जाने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसके बाद से विशाल ने उसके साथ बातचीत करना बंद कर दिया।

शादी से कर दिया इनकार

युवती ने अपने रिपोर्ट में यह भी बताया कि, शिवम होटल के अलावा अतरमुड़ा क्षेत्र के भी होटल में ले जाकर उसने शारीरिक संबंध बनाया था। जब शादी के लिए युवक इनकार करने लगा, तब युवती पूरी तरह समझ गई कि वह धोखा दे रहा है। रविवार को उसने कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। मामले में आरोपी आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Hot this week

भोपाल: बाइक टकराने के मामूली विवाद में खूनी खेल, युवक की चाकू मारकर हत्या

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बाइक टकराने जैसी...

‘नोटों की बारिश’ का झांसा देकर लाखों ठगने वाले तांत्रिक गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

​मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र और चमत्कार के...

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

पानी की किल्लत से फूटा जनता का गुस्सा, निगम दफ्तर के बाहर फोड़े मटके

​भोपाल। राजधानी के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में पिछले एक...

Topics

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

पानी की किल्लत से फूटा जनता का गुस्सा, निगम दफ्तर के बाहर फोड़े मटके

​भोपाल। राजधानी के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में पिछले एक...

हथाईखेड़ा डेम में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​भोपाल। राजधानी के हथाईखेड़ा डेम में सोमवार सुबह उस...

भोपाल में पति का मोटापा बना तलाक की वजह

भोपाल। राजधानी के एक हैरान कर देने वाले मामले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img