Wednesday, October 7, 2026
34.2 C
Bhopal

BJP के पूर्व विधायक को पति बताया, अभिनेत्री पर FIR

सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने उत्तराखंड में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने उर्मिला सनावर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। रविवार को अभिनेत्री ने सहारनपुर SSP को तहरीर देकर पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाए।

सोमवार को सुरेश राठौर अपने बयान दर्ज कराने के लिए सहारनपुर आए। उन्होंने कहा- उर्मिला सनावर 25 लाख रुपए की डिमांड कर रही थी, 16 लाख देने के बाद भी ब्लैकमेल कर रही है। इसलिए, 23 सितंबर को उत्तराखंड के ज्वालापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

दरअसल, उर्मिला ने 4 महीने पहले नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर में विधायक सुरेश राठौर के साथ शादी का दावा किया था। हालांकि, सुरेश राठौर ने इन दावों को नकार किया। उनका कहना है कि यदि शादी हुई होगी तो उसका कोई सबूत तो होगा।

चलिए, पूरा मामला समझते हैं…



ई-रिक्शा में वीडियो बनाया, बोलीं- जो गाड़ी दी थी वो छीन लिया कुछ दिन पहले उर्मिला सनावर ने ई-रिक्शा में बैठकर एक वीडियो बनाया। इसमें वह कह रहीं हैं- लोग कहते हैं कि मैं विधायक जी की पत्नी हूं और उन्होंने लग्जरी गाड़ी दे रखी है। आज मुझसे ये गाड़ी छीन ली है और मैं ई-रिक्शा में सफर कर रही हूं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौर हरकत में आए।

पूर्व विधायक बोले- मैंने नहीं की शादी पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने उर्मिला सनावर के आरोपों और दावों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा- दोनों राज्यों की पुलिस जांच कर रही है, जो भी होगा सामने आएगा। ये महिला मुझे बदनाम करने में लगी है। मेरे से 25 लाख की डिमांड की थी, अन्यथा की स्थिति में मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। इस कारण मुझे 23 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराना पड़ा।

12 जून 2022 को पहली मुलाकात हुई उर्मिला ने खुद पर मुकदमा दर्ज होने के 6 दिन बाद रविवार को पूर्व विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सहारनपुर SSP को एप्लीकेशन देकर बताया कि उनकी मुलाकात 12 जून 2022 को संत रविदास आश्रम के आचार्य पूर्व विधायक सुरेश राठौर से हुई थी। इसके बाद उनकी फोन पर बातचीत शुरू हुई। इसी बीच, राठौर ने उन्हें बुग्गावाला स्थित आश्रम में लंच पर बुलाया।

उर्मिला बोलीं- अधिकारियों को खुश करने का दबाव बनाया आरोप है कि वहां पर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर वीडियो बनाकर उन्हें लगातार प्रताड़ित किया। इस प्रताड़ना से परेशान होकर 4 अक्टूबर 2022 को उसे नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में गंधर्व विवाह करना पड़ा।

उर्मिला ने पूर्व विधायक पर उसके जीवन से खिलवाड़ करने और बड़े अधिकारियों को खुश करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। अभिनेत्री ने बताया कि बात नहीं मानने पर अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी जा रही है। पिछले दो सालों से उन्हें शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। मेरी जान का खतरा है।

बयान दर्ज कराने पहुंचे पूर्व विधायक उर्मिला की ओर से लगाए आरोपों को उत्तराखंड के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने निराधार बताया। उन्होंने सहारनपुर सीओ सिटी ऑफिस पहुंचकर मामले में अपना पक्ष रखा। उर्मिला के खिलाफ ज्वालापुर में दर्ज कराए मामले की जानकारी दी। उन्होंने उर्मिला की ओर से लगाए आरोपों को लेकर CO सिटी के सामने अपना पक्ष रखा।

कहा कि उर्मिला उनके साथ शादी का दावा कर रही हैं, लेकिन यह बिल्कुल झूठ है। अगर उनके पास कोई सबूत हो तो दिखाएं। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री ने उनसे रंगदारी मांगी थी, लेकिन वह दबाव में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की।

Hot this week

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img