Friday, October 9, 2026
29.2 C
Bhopal

जबलपुर में शराब पीने की बात पर विवाद..दो युवक भिड़े

जबलपुर के पनागर ​में​​​​​​ दो युवकों के बीच शराब को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष सरेराह इस कदर भिड़े कि पहले तो उन्होंने एक दूसरे पर लात-घूंसों से चलाए, बाद में चाकू से हमला कर दिया। घटना पनागर थाना के शराब दुकान के सामने गुरुवार रात की है, दोनों युवकों के विवाद का वीडियो भी सामने आया है।

पनागर थाना पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात शराब दुकान के सामने शराब के पैसे को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया, इस दौरान दोनों ने पहले जमकर मारपीट की फिर एक एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना में पनागर में रहने वाले दीपक कोरी को चोट आई है। घायल ने बताया कि वह रात को पनागर शराब दुकान के पास से गुजर रहा था, उसी दौरान कमलेश कोल जो कि पनागर का ही रहने वाला था, वह शराब पीने के लिए पैसे माग रहा था, जब उसे रुपए देने से मना किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया। घायल ने बताया कि इसके बाद भी वह काफी देर तक चाकू लेकर इलाके में घूमता रहा, इस दौरान उसके कुछ साथी भी वहां पर पहुंचे।

विवाद की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल की शिकायत पर कमलेश कोल सहित 2 लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img