Saturday, February 21, 2026
20.4 C
Bhopal

इंदौर; मारपीट का वीडियो वायरल, अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज

इंदौर में सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित को ढूंढ निकाला। वीडियो सयाजी होटल के पास का था। पुलिस ने पीड़ित एक्टिवा सवार को ढूंढ कर मंगलवार देर शाम बाइक सवार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। घटना सोमवार शाम की है।

घटना विजय नगर के पास मेघदूत गार्डन के पास की है। सोमवार शाम एक एक्टिवा सवार के साथ सड़क पर दो युवकों के मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद विजय नगर पुलिस ने पीड़ित विशाल बोकरे निवासी रामनगर भमौरी को ढूंढा। पीड़ित इलाके में पुताई का काम करता है। पुलिस को शिकायत में उसने बताया कि 13 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे वह एक्टिवा पर सवार होकर घर से रामनगर भमाेरी पर पेट्रोल भरवाने जा रहा था।

सयाजी पेट्रोल पंप चौराहे से पंप पर यू टर्न लेकर जाने लगा। इस दौरान सिग्नल पर एवेंजर बाइक पर सवार दो लड़के सिग्नल तोड़ते हुए एक्टिवा में जा घुसे। पीड़ित ने गाड़ी देखकर चलाने की बात कही तो दोनों ही आरोपी बहस करने लगे, और सड़क पर मारपीट की। इस दौरान यहां मौजूद राहगीरों ने घटना का वीडियो बनाया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

Hot this week

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

लापरवाही ने ली बुजुर्ग की जान: आईटी पार्क में करंट लगने से माली की मौत

​भोपाल | राजधानी के आईटी पार्क परिसर में शनिवार...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

Topics

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img