Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

बीजेपी मंडल अध्यक्ष को पिता ने किया संपत्ति से बेदखल

इंदौर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष अमित सिंह रघुवंशी को पिता ने अपनी संपत्ती से बेदखल कर दिया है। अमित के पिता अजित रघुवंशी ने इसके लिए बाकायदा जाहिर सूचना भी जारी की है।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर इंदौर बीजेपी संगठन का कहना है कि यह अमित और उसके परिवार का अंदरूनी मामला है। बता दें कि अमित रघुवंशी मंडल अध्यक्ष होने के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा का नगर कोषाध्यक्ष भी है। वहीं अमित के पिता अजित रघुवंशी भी बीजेपी नेता है और पूर्व में तिलक मंडल के अध्यक्ष और बीजेपी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष भी रह चुके है।

पिता ने लिखा- बेटे का व्यक्तित्व अच्छा नहीं, प्रताड़ना देता है।

मंडल अध्यक्ष अमित रघुवंशी के पिता ने दी जाहिर सूचना में लिखा है कि मेरे बड़े पुत्र अमित सिंह रघुवंशी का व्यक्तित्व अच्छा नहीं है। उसके द्वारा मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। जिसके कारण समाज में मेरी मान-प्रतिष्ठा खराब हो रही है। इसके लिए मेरे और मेरे परिवार द्वारा निर्णय लिया गया है कि आज दिनांक के पश्चात मेरे पुत्र अमित सिंह रघुवंशी को अपनी जायदाद, सम्पूर्ण संपत्ति व मेरे परिवार से बेदखल करते है।

आज दिनांक के बाद अमित सिंह रघुवंशी का मेरी संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं होगा और उसके द्वारा किए गए किसी भी कार्य, वित्तीय व्यवहार, बैंक लोन और कर्ज का मेरे से लेना देना नहीं होगा। वहीं मेरे द्वारा अमित के घर छोड़कर जाने की एमआईजी थाने पर रिर्पोट दर्ज करा दी गई है।

पार्टी-संगठन ने कहा यह परिवार का मामला

अमित सिंह रघुवंशी को परिवार से बेदखल करने के मामले में बीजेपी नगर संगठन का कहना है कि यह उनके परिवार का अंदरुनी मामला है। पार्टी संगठन के पास किसी भी प्रकार की अभी तक अमित को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। अगर आगे कुछ शिकायत आती है या अन्य कुछ कारण सामने आते है तो पार्टी के वरिष्ठ नेता विचार कर उचित निर्णय लेंगे।

पिता बोले- राजनीति से कोई लेना देना नहीं

इस पूरे मामले को लेकर अमित रघुवंशी के पिता अजित सिंह रघुवंशी का कहना है इसमें किसी भी प्रकार की राजनीति का कोई लेना देना नहीं है। यह हमारे परिवार का अंदरुनी मामला है। बेटा घर पर विवाद करता है। वह घर छोड़कर चला गया है, उसे हमने बुलाया लेकिन वह आया नहीं। जिसके बाद हमने यह निर्णय लिया है।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img