Saturday, May 2, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर; बेटी के साथ मार्केट आई महिला की चेन लूटी

इंदौर के सेन्ट्रल कोतवाली इलाके में बेटी के साथ मार्केट आई एक महिला के साथ लूट की वारदात हो गई। बाइक सवार बदमाश झपट्‌टा मारकर चेन ले भागे। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज किया है। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की है।

सेन्ट्रल कोतवाली पुलिस के मुताबिक, शकुंतला वाथ्वी निवासी आदर्श नगर सुखलिया की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बेटी रूपाली के साथ रानीपुरा स्थित एक जनरल स्टोर पर सामान खरीदने पहुंची थी। तभी पीछे से आए एक बदमाश ने गले पर झपट्‌टा मारा। इस दौरान चेन का टुकडा नीचे गिर गया। चिल्लाने पर आरोपी अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। इस दौरान आरोपी चैन का टुकडा और पैंडल भी अपने साथ ले गया।

फुटेज के आधार पर संदिग्धों को जांच में बैठाया

घटना की सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शकुंतला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसमें आसपास मिले फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कुछ फुटेज बुधवार को निकाले जाएगें।

युवती का आईफोन लेकर भागे बदमाश

तिलक नगर इलाके में भी बदमाश एक युवती का आईफोन लूटकर ले गए। पुलिस ने मामले में बाइक सवार दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। तिलक नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तंजीम पुत्री इम्तियाज शेख निवासी एबी रोड़ यातायात थाने के सामने की शिकायत पर पुलिस ने लुटेरों पर कार्रवाई की है।

तंजीम ने बताया कि वह ग्राफिक्स डिजाइनिंग का काम करती है। मंगलवार देर शाम पिपल्याहाना चौराहे पर बस से उतरी थी। पैदल आशा क्लिनिक से मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी। तभी पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए। जिसमें से पीछे बैठे बदमाश ने हाथ से आईफोन 15 प्रो झपटा और गाड़ी तेजी में लेकर चले गए। इस दौरान पीड़िता ने मदद के लिये आवाज भी लगाई। लेकिन बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। थाने आकर मामले में केस दर्ज कराया है।

Hot this week

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

​भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट)...

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img