Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

भोपाल; सीईओ बोले-आचार संहिता का ध्यान रखें पार्टियां

प्रदेश की दो विधानसभा सीटे बुधनी और विजयपुर में 13 नवंबर उपचुनाव होगें। जिसके चलते सीहोर और श्योपुर जिले में 23 नवंबर तक चुनाव आचार संहिता लागू रहेगी। दोनों विधानसभा सीटों बुधनी और विजयपुर में होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन जमा होंगे। चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव का कार्यक्रम तय किए जाने के बाद यहां चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

अब किसी भी राजनीतिक दल की सभा या रैली होने पर उसे चुनावी खर्च की कैटेगरी में शामिल किया जाएगा जो कि कैंडिडेट घोषित होने के बाद पार्टी और प्रत्याशी के खर्च में शामिल होगा। बुधवार को यह जानकारी भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने दी है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सिंह ने उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए दिशा निर्देशों की भी जानकारी बुधवार को मीडिया को दी। इसमें चुनाव शिकायत सेल एक्टिव होने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों के लिए जल्द ही चुनाव आयोग की ओर से ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सिंह ने कहा कि विजयपुर और बुधनी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए आचार संहिता पूरे जिले में प्रभावी रहेगी। चुनाव आयोग के निर्देश हैं कि जिन जिलों में नगर निगम काम कर रहा है वहां शहरी क्षेत्र में आचार संहिता प्रभावी रहती है। जबकि बाकी जिलों में पूरे जिले की सीमा में आचार संहिता प्रभावी मानी जाती है। इसी कारण से बुधनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्र वाले जिलों सीहोर और श्योपुर में चुनाव आचार संहिता 23 नवंबर तक लागू रहेगी।

बुधनी में मतदाता की संख्या कुल मतदाता- 276397 पुरुष वोटर- 143111 महिला वोटर- 133280 थर्ड जेंडर- 6 सर्विस वोटर- 194

विजयपुर में वोटर्स की स्थिति कुल मतदाता – 254647 महिला वोटर- 121091 पुरुष वोटर- 133554 थर्ड जेंडर- 2 सर्विस वोटर- 103

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img