Thursday, November 5, 2026
16.9 C
Bhopal

भोपाल के करोंद में हाईटेंशन लाइन से झुलसी महिला:छत पर नहाते समय चपेट में आई, 50% झुलसी; 16 दिन में दूसरा हादसा

भोपाल के करोंद स्थित रतन कॉलोनी में रविवार दोपहर 12 बजे बड़ा हादसा हो गया। एक 40 साल की महिला घर की छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। वह 50% तक झुलस गई। 16 दिन पहले इसी जगह पर ऐसा हादसा हो चुका है। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने बिजली कंपनी के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में रतन कॉलोनी की किरण जाटव आ गई। क्षेत्र के विनोद जोहरे ने बताया कि, घर की छत पर ही बाथरूम बना है। उसमें महिला नहा रही थी। तभी वह हादसे का शिकार बन गई। तुरंत उसे पहले सांई हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। फिर हमीदिया अस्पताल में ले गए। इधर, फायर फाइटर पंकज यादव दमकल के साथ मौके पर पहुंचे और बिजली की सप्लाई बंद कराई।

पति सब्जी का ठेला लगाते, ढूंढने निकले युवक किरण के पति कैलाश जाटव सब्जी का ठेला लगाते हैं। रहवासी विनोद ने बताया, कैलाश के पास मोबाइल नहीं है। इसलिए उन्हें इलाके के युवक ढूंढने निकले। मौके पर किरण के दोनों बेटे मौजूद थे, जो हादसे से दहशत में आ गए। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें समझाया।

दुर्गा पांडाल में भी फैल चुका है करंट

इससे पहले 12 अक्टूबर को भी बड़ा हादसा हो चुका है। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से माखन साहू (35), विपिन जाटव (17), दिनेश बिरजा (21) और रोहन जाटव (21) झुलस गए थे। दुर्गा पांडाल में नवमीं के चलते देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम चल रहे थे। इसी दौरान माइक का वायर खराब हो गया था। जिसे सुधारने के लिए एक युवक पाइप के जरिए ऊपर चढ़ा था। यही से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। जिसकी चपेट में युवक आ गया और उसे उसे करंट लग गया। इसके बाद 3 अन्य युवक भी चपेट में आ गए। युवकों के हाथ-पैर और मुंह समेत शरीर का अधिकांश हिस्सा झुलस गया था।

हाईटेंशन लाइन की वजह से पहले भी हो चुके हादसे रतन कॉलोनी में रहने वाले बजरंग दल के जिला गौशाला संपर्क प्रमुख विनोद जौहरे ने बताया, इस इलाके में हाईटेंशन लाइन जमीन से कुछ मीटर ही दूरी पर ही है। 11केवीए लाइन भी घरों के ऊपर से गुजर रही है। इस वजह से पहले भी हादसे हो चुके हैं। हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। बावजूद बिजली कंपनी ने अब तक शिफ्टिंग नहीं की है। इस वजह से शुक्रवार देर रात फिर हादसा हो गया।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img