Tuesday, May 5, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल में करंट लगने से लाइनमैन की मौत

भोपाल के परवलिया थाना इलाके में स्थित रक्षा बिहार (डिफेंस) कॉलोनी में बिजली लाइन में खराबी की सूचना पर पहुंचे लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। उसका शव खंभे और सीढ़ी के बीच करीब 15 मिनट तक लटका रहा।

किसी तरह से साथियों ने शव को उतारा और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने भी चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, पप्पू मीणा पिता बदामीलाल मीणा (21) झापड़िया गांव थाना परवलिया क्षेत्र में रहता था। बिजली विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी था और बतौर लाइन मैन काम कर रहा था।

बिजली खराबी की सूचना पर शनिवार की शाम को रक्षा बिहार कॉलोनी में तीन अन्य साथियों के साथ गया था। खंभे पर चढ़कर काम करते 11 केबी की लाइन से उसके हाथ में जोरदार शॉक लगा। इससे वहीं उसकी मौत हो गई।

साथियों ने लापरवाही के लगाए आरोप

पप्पू के दोस्त पवन सिंह धाकड़ ने बताया कि, पप्पू को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के 11 केबी की लाइन पर बिजली फॉल्ट सुधारने के लिए चढ़ा दिया गया था। बिजली कंपनी की लापरवाही के कारण उसकी जान गई है।

Hot this week

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

भोपाल: सावधान! कल 35 इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, समय से निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

सुपर कॉरिडोर पर जैन मंदिर में बड़ी चोरी, 10 लाख की चांदी की मूर्तियां पार

​इंदौर। शहर में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाली...

Topics

अशोका गार्डन: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित कैलाश...

बंगाल में भाजपा की जीत विकास की गारंटी: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img