Thursday, May 7, 2026
35.1 C
Bhopal

करीब 5000 मरीजों को रोज मिलेगी सुविधा

एम्स भोपाल में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है, जिससे उन्हें कैश के झंझट से मुक्ति मिलेगी। इस सुविधा के लिए आपके पास आभा एप होना जरूरी है। इससे स्कैन कर आप सीधे डॉक्टर द्वारा बताए गए टेस्ट या फिर अन्य चीजों का पेमेंट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए डॉक्टर द्वारा आपको कुछ टेस्ट सजेस्ट किए गए हैं, तो आभा एप को खेलते ही आपको अपने टेस्ट के बारे में जानकारी दिखाई देगी।

इस पर क्लिक कर आप सीधे क्यूआर कोड को स्कैन कर इसका पेमेंट कर सकते हैं। इस तरह से आप अस्पताल के अन्य बिल या पेमेंट भी कर सकते हैं। शनिवार से स्कैन एंड पे सुविधा का उद्घाटन किया गया है, जो मरीजों के लिए भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाएगी।

एम्स डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह ने इस नवाचार की शुरुआत करते हुए कहा, यह पहल मध्य भारत में पहली बार शुरू की जा रही है, जो मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी। इस प्रणाली के तहत, मरीज लंबी कतारों में खड़े हुए बिना आसानी से भुगतान कर सकेंगे। यह सुविधा पीएम नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण के अनुरूप है, और हर दिन लगभग 5000 से 6000 मरीजों के लिए प्रक्रिया को सरल बनाएगी।

Hot this week

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...

मालीखेड़ी: कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

​भोपाल। राजधानी के मालीखेड़ी इलाके में बुधवार दोपहर एक...

Topics

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...

मालीखेड़ी: कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

​भोपाल। राजधानी के मालीखेड़ी इलाके में बुधवार दोपहर एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img