Tuesday, May 5, 2026
26.1 C
Bhopal

सेना के जवानों को मंत्री विजयवर्गीय का इंदौरी गिफ्ट

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बॉर्डर पर तैनात सेना के जवानों के लिए मिठाई और नमकीन के पांच हजार पैकेट भेजे हैं। सैनिकों के लिए इन पैकेट्स को पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने रवाना किया। ये पैकेट्स कश्मीर के ऊधमपुर और राजस्थान के बाड़मेर भेजे गए हैं।

ऊधमपुर में 1,500 जबकि बाड़मेर में 3,500 पैकेट्स भेजे गए हैं। इन पैकेट्स में लड्डूओं के साथ 4 प्रकार के इंदौरी नमकीन हैं। इन पैकेट्स को लेकर ‘देव से महादेव’ संस्था के कार्यकर्ता भी बाड़मेर गए हैं। वे एक समारोह में सैनिकों को यह उपहार सौंपेंगें

QR कोड के जरिए सैनिकों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं

इस अवसर पर संस्था ‘देव से महादेव’ की ओर से एक क्यूआर कोड जनरेट किया गया है। इस क्यूआर कोड को स्कैन कर इंदौरवासी सैनिकों को शुभकामना संदेश दे सकते हैं। वहीं उनको दीपावली की बधाई से संबंधित वीडियो सेंड कर सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन ‘देव से महादेव’ संस्था और ‘आशा फाऊंडेशन’ की ओर से किया गया।

इस माैके पर आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर साल सैनिकों के साथ दीपावली मनाते है, इसलिए उनसे प्रेरणा लेते हुए माननीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सैनिकों को इंदौर की ओर से यह उपहार देने की पहल की है।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img