Sunday, August 16, 2026
24.1 C
Bhopal

लिव-इन में साथ रखा, 2 साल बाद शादी से इनकार

ग्वालियर में 24 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। युवती ने लिव इन पार्टनर पर केस कराया है।

शहर के बहोड़ापुर में एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़ित ने थाने में शिकायत की। उसने बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात मुरैना में एक शादी के दौरान आरिफ खान से हुई थी। आरिफ मुरैना का ही रहने वाला है। उनकी दोस्ती हो गई और आरिफ उसके घर आने-जाने लगा। परिवार वाले भी हमारे रिश्ते थे राजी थे।

आरिफ, उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा। युवती का आरोप है कि दो साल तक आरिफ लिव-इन में रखकर शारीरिक शोषण करता रहा। शादी का कहती तो टाल देता। अब जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और शादी करने से इनकार कर चला गया।

शिकायत होते ही गायब हुआ आरोपी जैसे ही आरिफ को पता लगा कि उसकी प्रेमिका उसके खिलाफ बहोड़ापुर थाना पहुंच गई है, उसी समय वह घर से फरार हो गया। पुलिस उसके पीछे-पीछे घर तक पहुंची तो पता लगा कि वह अपना पूरा सामान समेटकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में ग्वालियर और मुरैना के उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img