Tuesday, August 18, 2026
24.1 C
Bhopal

महिला से पहले पता पूछा,फिर मंगलसूत्र लूटा

इंदौर के कनाड़िया इलाके में एक बदमाश ने महिला से मंगलसूत्र लूट लिया और फरार हो गया। महिला ने भीड़भाड़ वाले इलाके में मदद मांगी, लेकिन आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका।

कनाड़िया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सर्व संपन्न नगर की निवासी ममता यादव के साथ लूट की यह घटना हुई। ममता ने बताया कि वह सोमवार को अपने पति रमेश यादव के साथ दीपावली का सामान खरीदने बंगाली चौराहे पर गई थीं। घर से कुछ ही दूरी पर एक फेरीवाला सामान बेच रहा था।इस दौरान, वह पति की गाड़ी से उतर गईं और उन्हें घर जाने के लिए कहा। सामान लेने के बाद ममता पैदल ही अपने घर की तरफ जा रही थीं, तभी पीछे से एक युवक सफेद रंग की जुपिटर स्कूटर पर आया और ऋषभ मल्टी के बारे में पूछने लगा। इसके बाद वह आगे निकल गया।

जब ममता ऋषभ मल्टी के पास पहुंचीं, तो वही युवक फिर से आया और उनके गले से मंगलसूत्र छीनकर भागने लगा। ममता के चिल्लाने पर भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। इसके बाद ममता ने अपने परिवार को घटना की जानकारी दी और रात में थाने जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img