Wednesday, November 4, 2026
28.9 C
Bhopal

इंदौर में फर्जी आधार कार्ड से लिया किराए पर कमरा:महिला मित्र के साथ लिव-इन में रहने वाला हनी निकला मोबिन, केस दर्ज

इंदौर के बाणगंगा में एक युवक ने फर्जी आधार कार्ड से कमरा किराए पर ले लिया। यहां पर वह अपनी महिला मित्र के साथ रहने लगा। कुछ लोगों ने उसे पहचाना तो बीजेपी नेता को शिकायत की। उन्होंने मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कमरा किराए से लेने के मामले में पुलिस ने हनी उर्फ मोबिन खान और उसकी महिला मित्र मीनल पर धारा 318,319,336,339,340 और 61(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। बीजेपी नेता चंदन सिंह बैस ने दोनों को लेकर बाणगंगा पुलिस से शिकायत की थी।

बैस ने अपनी शिकायत में बताया था कि महेश सिंह जादौन के मकान में एक लड़का और लड़की किराए से रहने आए। लड़के ने अपना नाम हनी रायकवार बताया। जबकि उसका असली नाम मोबिन खान निवासी सदर बाजार इंदौर है। मकान मालिक को इस बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि कमरा किराए से लेने वाले का असली नाम मोबिन उर्फ मोहसिन उर्फ हनी उर्फ मोमिन पुत्र नफीस खान है। उसने महेश जादौन को जो आधार कार्ड दिया, उसमें अपना नाम हनी पुत्र कमल रायकवार, निवासी राज पैलेस द्वारकापुरी बताया। पूछताछ में उसने फर्जी आधार कार्ड बनवाने की बात कबूल ली।

मोबिन पर पूर्व से दर्ज हैं अपराध

मोबिन और मीनल यहां पर लिव-इन में रह रहे थे। मोबिन उर्फ हनी पर पूर्व में भी अपराध दर्ज है। पुलिस के मुताबिक उसने एक शॉप से आधार कार्ड बनवाने की बात कही है। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए यह सब किया है। जिसमें आगे मामले की जांच की जा रही है।

ब्राउन शुगर बेच रहा था,घर में मिले टोकन

मामले में बीजेपी नेता चंदन सिंह बैस ने बताया कि आरोपी इलाके में ब्राउन शुगर बेच रहा था। उन्होंने मकान मालिक से इसकी जानकारी मांगी तो उन्होंने आधार कार्ड दिया। वेबसाइट पर आधार नंबर डालने पर वो फर्जी निकला। जानकारी निकाली तो पता चला कि वह सदर बाजार का रहने वाला है। बाद में उसे पकड़ा और पुलिस को जानकारी दी तो उसके कमरे से ब्राउन शुगर मिली। वहीं उसके मोबाइल में असली आधार कार्ड मिल गया। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Hot this week

देवास TI हत्याकांड: मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

देवास: टीआइ दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर मारने...

नरवर में मोबाइल दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 मोबाइल बरामद

शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में दुकान की दीवार तोड़कर...

निवाड़ी जिला अस्पताल में नौकरी के नाम पर ठगी और उत्पीड़न का मामला, दो पर केस दर्ज

निवाड़ी: जिला अस्पताल में गार्ड की नौकरी दिलाने के...

Topics

2 साल से फरार 5 हजार का इनामी तस्कर इंदौर से गिरफ्तार

बड़वाह/इंदौर। 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img