Saturday, May 9, 2026
34.1 C
Bhopal

देवर का मर्डर कराया, मासूम बेटे के साथ गई जेल:भाभी का अपने भतीजे से था अफेयर, देवर ने किया था विरोध; करा दी हत्या

बेतिया में 28 साल की एक महिला अपने 2 साल के मासूम बेटे के साथ जेल गई है। उसपर अपने देवर की हत्या कराने का आरोप है। पुलिस ने बुधवार शाम मामले का खुलासा किया है। महिला समेत 2 अन्य युवकों को भी अरेस्ट कर जेल भेजा गया है।

मामला 3 दिन पहले का है। 28 अक्टूबर की रात मझौलिया थाना इलाके में अभिनंदन कुमार (24) की सिर मे ंगोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मौके से पूर्वी चंपारण नंबर की बाइ बरामद हुई थी। इससे ही जांच शुरू करते हुए पुलिस ने आज पूरे मामले का खुलासा किया है। अभिनंदन की 28 साल की भाभी मीना देवी ने ही अपना अवैध संबंध छिपाने के लिए उसकी हत्या कराई थी।

बेतिया पुलिस ने अभिनंदन की भाभी मीना देवी, उसके प्रेमी सुकेट पटेल के साथ 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। मीना देवी को जेल भेज दिया गया है। उसके साथ उसका 2 साल का मासूम भी जेल गया है। सदर एसडीपीओ-वन विवेक दीप ने पूरे मामले की जानकारी दी है।

3 साल पहले शादी हुई, पति रहता था बाहर

सदर एसडीपीओ-वन विवेक दीप के अनुसार मीना देवी की शादी 3 साल पहले हुई थी। उसका पति दीनानाथ दास पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नोनिया पांडेय टोला का रहनेवाला है। फिलहाल वह अकेले चंडीगढ़ में रहकर काम करता है।

इस बीच मीना देवी का अवैध संबंध सुकेट पटेल (20) से हो गया। वह रिश्ते में सुकेट की बुआ लगती है। मीना का देवर अभिनंदन भी बाहर रहता था। हाल में जब वो दीपावली पर घर आया तब उसे भाभी के अफेयर की जानकारी मिली। उसने विरोध किया। यह बात मीना देवी को नागवार गुजरी।

इसी बीच मीना देवी ने अपने प्रेमी सुकेट पटेल से मिलकर अभिनंदन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 28 अक्टूबर को अभिनंदन कपड़ा सिलवाने के लिए जगदीशपुर जा रहा था। इस दौरान उसकी भाभी मीना देवी लगातार उसे कॉल कर रही थी। साथ ही सुकेट को भी कॉल कर अभिनंदन के लोकेशन की जानकारी दे रही थी।

अभिनंदन जब मझौलिया थाना इलाके के विशंभरपुर-अहवर शेख मार्ग पर था, वहीं सुकेट ने अपने दोनों दोस्तों के साथ मिलकर उसे सिर में गोली मार दी। फिर तीनों फरार हो गए।

बदमाशों ने बाइक चुराई, फिर किया अभिनंदन का पीछाजानकारी के अनुसार सुकेश पटेल ने दोनों साथियों मनीष कुमार और आदित्य कुमार को हत्या के प्लान में शामिल किया था। इन दोनों ने एक बाइक चुराई। फिर उसी बाइक से अभिनंदन का पीछा किया। इस दौरान सुकेश लगातार मीना देवी से बात कर उसकी लोकेशन बता रहा था। इनलोगों की इसी गलती ने पुलिस का काम आसान कर दिया।

पुलिस को सबसे पहले अभिनंदन के शव के पास उसकी बाइक मिली थी। बाइक के नंबर से उसकी पहचान हुई। वहां से कुछ ही दूर पर दूसरी बाइक भी मिली। फिलहाल उसके मालिक की पहचान नहीं हो सकी है।

अभिनंदन के परिवार वालों से पुलिस को उसके दोपहर बाद से ही गायब होने की जानकारी मिली। पुलिस ने अभिनंदन के कॉल डिटेल्स निकाले। इससे उसकी भाभी के नंबर से लगातार बात होने की जानकारी मिली। फिर भाभी के नंबर का कॉल डिटेल्स निकालने से बाकी आरोपियों की जानकारी मिली। इस तरह पुलिस सुकेश और उसके दोनों साथियों तक पहुंच गई। उनके पास से घटना में शामिल देसी पिस्टल, एक कारतूस, एक खोखा, दो बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

एसपी ने बनाई थी SIT

घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी डॉ शौर्य सुमन ने एक विशेष टीम बनाई थी। इसमें एसडीपीओ के अलावा मझौलिया थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, तकनीकी शाखा के रमेश कुमार शर्मा, ज्वाला कुमार सिंह, मझौलिया थाना के दारोगा मनिंद्र कुमार, मनोज कुमार, दीपक कुमार व कई सिपाही शामिल थे

Hot this week

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण, उमड़ा जनसैलाब

​कोलकाता/भोपाल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक...

करंट लगने से 7 साल की मासूम की मौत, आंधी में टूटकर जमीन पर गिरा था बिजली का तार

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव...

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

Topics

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण, उमड़ा जनसैलाब

​कोलकाता/भोपाल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक...

करंट लगने से 7 साल की मासूम की मौत, आंधी में टूटकर जमीन पर गिरा था बिजली का तार

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव...

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img