Tuesday, November 3, 2026
22.9 C
Bhopal

दीपावली पर पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां:251 के लौटाए गुम हुए मोबाइल, पुलिस का किया सत्कार

बुधवार को छिंदवाड़ा पुलिस ने शहर की जनता को दीपावली के मौके पर एक बड़ा उपहार दिया है। दरअसल पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने 251 लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन लौटाकर उनके चहरे पर मुस्कुराहट बिखेर दी है। आपको बता दें कि छिंदवाड़ा पुलिस का मजबूत सायबर सेल टीम की मदद से अब तक लाखों लोगों को उनके गुम मोबाइल लौटा दिए गए हैं।

वर्ष 2024 में छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा 80 लाख 23 हजार रुपए कीमत के 501 मोबाइल फोन व 67 लाख हजार रुपए कीमत के 401 मोबाइल फोन लौटाए जा चुके हैं। वर्ष 2024 में कुल 1 करोड़ 90 लाख रुपए कीमती 1153 गुम मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।ऐसे में एक बार फिर जिले की सायबर सेल टीम गुम मोबाईल की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही कर 42 लाख 66 हजार रुपए कीमत के 251 मोबाईल फोन जिले व जिले के बाहर एवं बाहरी राज्यों से बरामद कर आवेदकों के सुपुर्द किए गए। विगत कुछ महीनों में पुलिस को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मोबाइल फोन गुम जाने संबंधी अनेक शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीधे प्राप्त ऐसी समस्त शिकायतों में त्वरित कार्रवाई करने हेतु सायबर सेल की टीम द्वारा गुम मोबाइल को तकनीकी सहायता से ट्रेस किया गया जिसमें विभिन्न कम्पनियों के मोबाईल बरामद किये गए। उक्त मोबाईलों को छिन्दवाड़ा पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व सायबर सेल की टीम द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गये। बरामद किए गए उक्त मोबाईल शासकीय कर्मचारी, टीचर, प्राईवेट जॉब, व्यापारी, हाट दुकान के संचालक शामिल थे।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उपरोक्त मोबाइल को बरामद करन में सायबर सेल टीम से आर. आदित्य रघुवंशी, नितिन सिंह, राहुल डडोरे, मोहित चन्द्रवंशी, अंकित शमां एवं अभिषेक ठाकुर द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Hot this week

देवास TI हत्याकांड: मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

देवास: टीआइ दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर मारने...

नरवर में मोबाइल दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 मोबाइल बरामद

शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में दुकान की दीवार तोड़कर...

निवाड़ी जिला अस्पताल में नौकरी के नाम पर ठगी और उत्पीड़न का मामला, दो पर केस दर्ज

निवाड़ी: जिला अस्पताल में गार्ड की नौकरी दिलाने के...

Topics

2 साल से फरार 5 हजार का इनामी तस्कर इंदौर से गिरफ्तार

बड़वाह/इंदौर। 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img