Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

गर्लफ्रेंड ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर पहले को मार डाला

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त को शराब में बोरक्स (सुहागा) पिलाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि वह प्रेमी के शराब पीने की आदत से परेशान थी। इसके चलते दोनों में लगातार झगड़ा भी होता था। पुलिस ने प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

बालोदा क्षेत्र के बुडगहन निवासी रूपेश सांडे (27) और उसके दोस्त शिवा बंजारे की 26 अक्टूबर को शराब पीने से मौत हो गई थी। पुलिस को आशंका थी कि दोनों की मौत हादसा है और दो तरह की शराब पीने से हुई है। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि शराब में बोरेक्स मिला था

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने बदली जांच

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बोरेक्स की बात आने के बाद पुलिस की जांच हादसे से हत्या में बदल गई। पूछताछ में सामने आया कि रूपेश सांडे की गांव की ही रजनी शांडिल्य से दोस्ती थी। इस बीच पता चला कि रूपेश का रजनी के घर लगातार आना-जाना था।

इसके बाद पुलिस ने रजनी को पूछताछ के लिए बुलाया। पहले तो वह गोलमोल जवाब देती रही, लेकिन फिर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच बता दिया। साथ ही पुलिस पूछताछ में अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

रूपेश से परेशान हो चुकी थी रजनी

रजनी ने पुलिस को बताया कि, कोविड के दौरान उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही वह और रूपेश रिलेशनशिप में आ गए थे। रूपेश को शराब पीने की आदत थी, इसके चलते वह परेशान रहती थी। नशे की हालत में रूपेश उससे मारपीट भी किया करता था।

ऐसे समय में उसकी मुलाकात धान खरीदी समिति प्रबंधक बसंत आदित्य से हुई और दोनों करीब आ गए। रूपेश को पता चला तो वह और भड़क गया। इसके बाद बसंत और रजनी ने रूपेश से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या का षड्यंत्र रचा।

रजनी ने शराब में बोरेक्स मिलाकर दिया

साजिश के तहत पहले बसंत ने ऑनलाइन बोरेक्स मंगाया। रजनी अच्छे से जानती थी कि रूपेश शराब के लिए कभी मना नहीं करता। इसलिए उसने बोरेक्स को शराब की बोतल में मिलाया। फिर रूपेश को कॉल कर घर बुलाया और उसे बोरेक्स मिली शराब पीने को दी।

फोन कॉल ने बचाई एक की जान

शराब की बोतल मिलते ही रूपेश अपने मामा सुखसागर सतनामी के पास पहुंचा। दोनों ने शिवा को भी शराब पीने के लिए इनवाइट किया। इसके बाद तीनों गांव के नगर पुल के पास पहुंचे और शराब पीने लगे। इस बीच सुखसागर सतनामी मोबाइल पर आए कॉल को अटैंड करने के लिए कुछ दूर चला गया।

लौटा ताे सुखसागर ने देखा कि शिवा और रूपेश की तबीयत बिगड़ चुकी थी। इसके बाद दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 महंगे फोन बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img