Tuesday, November 3, 2026
28.8 C
Bhopal

ग्वालियर में मूब-बधिर सेल्समैन को लूटने वाले दो गिरफ्तार

ग्वालियर की बहोड़ापुर थाना पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मंगलवार सुबह कट्टा अड़ाकर मूक-बधिर सेल्समैन से मारपीट कर एक्टिवा और नकदी लूट ली थी। नाबालिग सहित दो लुटेरों को मुखबिर की सूचना पर रामाजी का पुरा के पास से गिरफ्तार किया गया है

पुलिस ने लुटेरों से सेल्समैन से लूटी गई एक्टिवा गाड़ी और घटना ने प्रयुक्त एक 315 बोर का देसी कट्टा मय एक जिंदा राउंड बरामद किया है। लुटेरों की पहचान की घटनास्थल पर लगे CCTV फुटेज के आधार पर हुई थी। लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।पकड़े गए लुटेरों की पहचान 21 वर्षीय इमरान खान पुत्र जमील खान निवासी जनकताल हाल मुकाम निम्माजी की खो और दूसरा बाल अपचारी (नाबालिग आरोपी) निवासी रामाजी का पुरा बहोड़ापुर के रूप में हुई है।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रामाजी का पुरा काली माता मंदिर के पास रहने वाले मूक-बाधिर सेल्समैन राजेश अग्रवाल (50) मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे अपने घर से एक्टिवा लेकर निकले थे। राजेश अग्रवाल अपने घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि तभी रास्ता रोककर दो बदमाशों ने उन पर कट्टा अड़ा दिया था। इसके बाद बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की थी। सेल्समैन राजेश के द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उसे कट्टे के बट से पीटा था और नकदी सहित एक्टिवा लूट कर ले गए थे।

जिस वक्त बदमाश सेल्समैन राजेश अग्रवाल के साथ लूटपाट कर रहे थे उसी समय सेल्समैन का बेटा छत पर टहल रहा था। पिता के साथ वारदात होती देखकर उसने शोर मचाया, तो दोनों लुटेरे वहां से भाग निकले। घटना के बाद सेल्समैन के बेटे और रहवासियों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी थी। जांच पड़ताल करने पर घटना स्थल पर लगे CCTV में आरोपी वारदात के बाद फरार होते हुए दिखे थे। घटना की जानकारी देते हुए बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया-

सेल्समैन के साथ लूट की वारदात को अंजाम देखकर फरार हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लुटेरों में एक नाबालिग है। उनके कब्जे से लूटी गई एक्टिवा और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...

Topics

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img